उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिकैबिनेट प्रस्तावजनता दरबारजनसुनवाईधर्म और आस्थानिरीक्षणन्यायन्यायालयपुष्प वर्षापॉलिटिकल तड़काप्रतिबंधितप्रदर्शनप्रशासन

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार,, हरिद्वार के भगवानपुर व बहादराबाद में बहुउद्देशीय शिविर, हजारों को योजनाओं का सीधा लाभ,, 5152 लाभार्थी, 1197 प्रमाण पत्र, 120 शिकायतें दर्ज – 56 का मौके पर निस्तारण,, बहादराबाद सलेमपुर में प्रशासन की सक्रियता, 4527 लाभार्थी हुए लाभान्वित,, भगवानपुर में भी उमड़ा जनसैलाब, 1948 लोगों ने किया प्रतिभाग

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के दो विकास खंड—भगवानपुर एवं बहादराबाद—की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन ने योजनाओं को कागज़ों से निकालकर सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने का प्रभावी प्रयास किया, जिसका परिणाम यह रहा कि एक ही दिन में हजारों लोग विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए और सैकड़ों नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।

इन्तजार रजा हरिद्वार- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार,,

हरिद्वार के भगवानपुर व बहादराबाद में बहुउद्देशीय शिविर, हजारों को योजनाओं का सीधा लाभ,,

5152 लाभार्थी, 1197 प्रमाण पत्र, 120 शिकायतें दर्ज – 56 का मौके पर निस्तारण,,

बहादराबाद सलेमपुर में प्रशासन की सक्रियता, 4527 लाभार्थी हुए लाभान्वित,,

भगवानपुर में भी उमड़ा जनसैलाब, 1948 लोगों ने किया प्रतिभाग

हरिद्वार। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के दो विकास खंड—भगवानपुर एवं बहादराबाद—की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन ने योजनाओं को कागज़ों से निकालकर सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने का प्रभावी प्रयास किया, जिसका परिणाम यह रहा कि एक ही दिन में हजारों लोग विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए और सैकड़ों नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।

कार्यक्रम के तहत कुल 5498 क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों के माध्यम से 5152 लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि 1197 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविरों में 120 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 56 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया।

बहादराबाद में प्रशासन की सक्रियता, 4527 लाभार्थी हुए लाभान्वित

विकास खंड बहादराबाद की न्याय पंचायत सलेमपुर महदूद में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों की सहभागिता के माध्यम से 4527 क्षेत्रीयवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके साथ ही 718 लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इस शिविर में 3550 लोगों ने सहभागिता कर प्रशासन के प्रति विश्वास जताया।

शिविर के दौरान नागरिकों द्वारा 41 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 17 समस्याओं का मौके पर ही समाधान अपर जिलाधिकारी द्वारा किया गया। शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया, जिससे जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय रोहिला, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन (राज्यमंत्री स्तर) ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सरकार स्वयं जनता के बीच पहुँचे और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान इसी सोच का परिणाम है, जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पहल से शासन-प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हुई है। समस्याओं का समाधान अब दफ्तरों में नहीं, बल्कि जनता के द्वार पर हो रहा है, जो सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

भगवानपुर में भी उमड़ा जनसैलाब, 1948 लोगों ने किया प्रतिभाग

विकास खंड भगवानपुर की न्याय पंचायत सिकंदरपुर भैसवाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर. चौहान ने की। शिविर में 479 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 625 नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इस शिविर में कुल 1948 लोगों ने सहभागिता की।

यहाँ 79 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 39 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और तय समयसीमा में किया जाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों के आयोजन से पारदर्शिता बढ़ी है और जनता का भरोसा मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सुनील सैनी, सुरेन्द्र मोगा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, खंड विकास अधिकारी भगवानपुर आलोक कुमार, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

जनता के द्वार तक सरकार, भरोसे की मजबूत कड़ी

दोनों विकास खंडों में आयोजित इन शिविरों ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुँचता है, तो समस्याओं का समाधान न केवल तेज़ होता है बल्कि जनता का शासन पर विश्वास भी गहरा होता है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम ने हरिद्वार में यह संदेश दिया है कि सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इन बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से प्रशासन ने न सिर्फ योजनाओं का लाभ पहुँचाया, बल्कि यह भी दिखाया कि सुशासन का असली अर्थ जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है। आने वाले समय में ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में शासन की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button