हरिद्वार में अवैध मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई,, सिडकुल पुलिस–ड्रग्स विभाग की संयुक्त सर्जिकल स्ट्राइक से हड़कंप,, रावली महदूद में एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स सील, कई संचालक फरार,, ◼ कार्रवाई का नेतृत्व कर रही वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती,और सिडकुल पुलिस का सख्त संदेश—अवैध मेडिकल माफिया सावधान
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में अवैध गतिविधियों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति लागू किए जाने के बाद प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी क्रम में मंगलवार को हरिद्वार पुलिस और ड्रग विभाग ने सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में अवैध मेडिकल स्टोर्स और बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के दौरान छापेमारी की भनक लगते ही कई संचालक दुकानों पर ताले डालकर फरार हो गए, जबकि मौके पर मौजूद 12 मेडिकल स्टोर्स को अनियमितताओं के चलते तुरंत प्रभाव से सील कर दिया गया।

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार में अवैध मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई,,
सिडकुल पुलिस–ड्रग्स विभाग की संयुक्त सर्जिकल स्ट्राइक से हड़कंप,,
रावली महदूद में एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स सील, कई संचालक फरार,,
◼ कार्रवाई का नेतृत्व कर रही वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती,और सिडकुल पुलिस का सख्त संदेश—अवैध मेडिकल माफिया सावधान
हरिद्वार। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में अवैध गतिविधियों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति लागू किए जाने के बाद प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी क्रम में मंगलवार को हरिद्वार पुलिस और ड्रग विभाग ने सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में अवैध मेडिकल स्टोर्स और बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान के दौरान छापेमारी की भनक लगते ही कई संचालक दुकानों पर ताले डालकर फरार हो गए, जबकि मौके पर मौजूद 12 मेडिकल स्टोर्स को अनियमितताओं के चलते तुरंत प्रभाव से सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
◼ मुख्यमंत्री के आदेश, SSP की सख्त हिदायत—किसी को बख्शा नहीं जाएगा
प्रदेश की स्वास्थ्य सुरक्षा और जनता की जान से खिलवाड़ करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर दिख रहा है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने भी स्पष्ट आदेश दिए हैं कि अवैध मेडिकल स्टोर, नकली दवाइयों की बिक्री, बिना पंजीकरण क्लीनिक और गैर-प्रमाणित चिकित्सकों पर सख्त एक्शन लिया जाए।
इन्हीं आदेशों के अनुपालन में सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग की टीम सुबह से ही रावली महदूद में पहुंची। टीम को देखते ही कई दुकानों के शटर तेजी से गिरने लगे और कई संचालक मौके से भाग निकले।
◼ एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर सील, भारी अनियमितताएँ उजागर
अभियान के दौरान टीम ने जो स्थितियाँ देखीं, वह बेहद गंभीर थीं। कई मेडिकल स्टोर्स बिना लाइसेंस संचालित हो रहे थे, कई में फार्मासिस्ट मौजूद ही नहीं था, कई स्थानों पर बिना बिल के दवाइयाँ बेची जा रही थीं, जबकि कुछ दुकानों में एक्सपायरी दवाइयों और स्टोरेज मानकों का पालन नहीं हो रहा था।
ड्रग विभाग ने दस्तावेज़ों की जांच की और कुल 12 मेडिकल स्टोरों को अनियमितताओं के कारण मौके पर ही सील कर दिया।
इसके अलावा, जिन दुकानों में दवाइयों का स्टॉक संदिग्ध पाया गया, उनका पूरा रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया है। विभाग जल्द ही स्टॉक सत्यापन के आधार पर कठोर कानूनी कार्यवाही शुरू करेगा।
विशेष रूप से उत्तम मेडिकल स्टोर्स में दवाइयों के स्टॉक की विस्तृत जांच की जा रही है।
◼ अवैध क्लीनिकों पर भी शिकंजा—कई डॉक्टरों ने भागकर बचाई जान
कार्रवाई केवल मेडिकल स्टोर्स तक सीमित नहीं रही। टीम ने इलाके में बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों की भी चेकिंग की। कई जगह ऐसे लोग इलाज करते पाए गए जिनके पास न मेडिकल डिग्री थी, न क्लीनिक संचालन की अनुमति।
टीम के पहुंचते ही कई कथित चिकित्सक क्लीनिकों पर ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस इन सभी की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
◼ मौके पर हड़कंप—लोगों ने कहा: “कार्रवाई बहुत पहले होनी चाहिए थी”
अभियान के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई दुकानों से गलत दवाइयाँ मिलने की शिकायतें लंबे समय से थीं, लेकिन अब जाकर अधिकारियों ने कड़ा एक्शन लिया जो कि सराहनीय है।
लोगों ने राहत भरे स्वर में कहा—
“अगर कार्रवाई इसी तरह जारी रही तो अवैध कारोबारियों की अब कोई जगह नहीं बचेगी।”
◼ कार्रवाई का नेतृत्व कर रही वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया—
“आज सिडकुल पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के तहत 12 मेडिकल स्टोर्स को गंभीर अनियमितताओं के कारण सील किया गया है। कई संचालक कार्रवाई की जानकारी मिलते ही फरार हो गए। सभी सील दुकानों के रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं और अब नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवैध दवा कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
◼ पुलिस का सख्त संदेश—अवैध मेडिकल माफिया सावधान
सिडकुल पुलिस के थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। पुलिस ने कहा कि अवैध दवा माफिया, नकली दवा बेचने वाले और बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने वालों के लिए आने वाले दिन बेहद मुश्किल होने वाले हैं।
टीम ने यह भी बताया कि कई दुकानों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
◼ आगे भी जारी रहेगा ड्रग्स विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक अभियान
पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त रूप से कहा कि यह अभियान पूरे हरिद्वार जिले में आगे भी जारी रहेगा।
अवैध मेडिकल कारोबार और बिना योग्यता क्लिनिक चलाने वालों पर प्रशासन अब पूरी तरह शिकंजा कसने के मूड में है।



