हरिद्वार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर्स की कुर्सी इधर से उधर,, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को चलाई ‘तबादला एक्सप्रेस’,, कई कोतवाली और थानों में बदले गए प्रभारी, तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के आदेश,, देखे….….किन अधिकारियों को मिली नई तैनाती कर जिम्मेदारी, कई महत्वपूर्ण कोतवालीयो के प्रभारी निरीक्षक बदले

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर्स की कुर्सी इधर से उधर,,
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को चलाई ‘तबादला एक्सप्रेस’,,
कई कोतवाली और थानों में बदले गए प्रभारी, तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के आदेश,,
देखे….….किन अधिकारियों को मिली नई तैनाती कर जिम्मेदारी, कई महत्वपूर्ण कोतवालीयो के प्रभारी निरीक्षक बदले

हरिद्वार जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी कर दी है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण कोतवाली और थानों में तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है। इस कदम को पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और बेहतर निगरानी व्यवस्था स्थापित करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अनुपालन रिपोर्ट कार्यालय को भेजना भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस अचानक हुए प्रशासनिक बदलाव से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और इसे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है
देखे….….किन अधिकारियों को मिली नई तैनाती कर जिम्मेदारी, कई महत्वपूर्ण कोतवालीयो के प्रभारी निरीक्षक भी बदले
स्थानांतरण आदेश की सारणी
| क्रम सं. | नाम | वर्तमान तैनाती (कहां से) | नवीन तैनाती (कहां को) |
|---|---|---|---|
| 1 | निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी | पुलिस लाईन | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर |
| 2 | निरीक्षक राजीव रौथाण | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर |
| 3 | निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव | एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर |
| 4 | निरीक्षक मनोहर भण्डारी | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर | प्रभारी निरीक्षक थाना श्यामपुर |
| 5 | निरीक्षक शांति कुमार | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर | एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय |
| 6 | निरीक्षक मनीष उपाध्याय | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की | वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार |
| 7 | निरीक्षक प्रदीप बिष्ट | प्रभारी सीआईयू रुड़की | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की |
| 8 | निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत | वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार | प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल |
| 9 | उप निरीक्षक मनोज शर्मा | थानाध्यक्ष श्यामपुर | पुलिस कार्यालय |
| 10 | निरीक्षक दिग्पाल कोहली | पीआरओ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार | प्रभारी निरीक्षक थाना खानपुर |
| 11 | उप निरीक्षक धर्मेन्द्र राठी | थानाध्यक्ष खानपुर | एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय |
| 12 | निरीक्षक विजय सिंह | प्रभारी सीसीटीएनएस / ट्रांसजेंडर सेल / एएचटीयू / एएनटीएफ | प्रभारी निरीक्षक थाना बहादराबाद |
| 13 | उप निरीक्षक अंकुर शर्मा | प्रभारी निरीक्षक थाना बहादराबाद | वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना भगवानपुर |
| 14 | उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत | थानाध्यक्ष कनखल | एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय |
| 15 | निरीक्षक आशुतोष राणा | Financial Investigation & Crime Cell | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर |
कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश, प्रदर्शन सुधारने की तैयारी
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार हाल के समय में बढ़ते अपराध, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आगामी आयोजनों को देखते हुए यह तबादला सूची जारी की गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नई तैनाती से क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही दोनों बढ़ेंगी।
पुलिस महकमे के अंदर यह भी चर्चा है कि जिन क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क बेहतर करने की जरूरत महसूस की जा रही थी, वहां अनुभवी अधिकारियों को तैनात किया गया है। एसएसपी डोबाल लगातार कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावी पुलिसिंग पर जोर देते रहे हैं और इसी रणनीति के तहत यह फेरबदल किया गया है।
एसएसपी कार्यालय से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर प्रस्थान कर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना लिखित रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में तेजी से जिम्मेदारियों का हस्तांतरण शुरू हो गया है।
हरिद्वार जनपद में हुए इस बड़े फेरबदल से साफ संकेत मिल रहे हैं कि पुलिस प्रशासन अब कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। आने वाले समय में इसका असर अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।



