अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

मनोज धनगर का कांग्रेस ज्वाइनिंग कार्यक्रम फिलहाल स्थगित,, मनोज धनगर ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी,, समर्थकों से उत्साह बनाए रखने की अपील

इन्तजार रजा हरिद्वार- मनोज धनगर का कांग्रेस ज्वाइनिंग कार्यक्रम फिलहाल स्थगित,,

मनोज धनगर ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी,,

समर्थकों से उत्साह बनाए रखने की अपील

हरिद्वार। 23 फरवरी को प्रस्तावित कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज धनगर ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के माध्यम से साझा की। उन्होंने अपने संदेश में सभी सम्मानित साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी अपरिहार्य कारणवश कांग्रेस ज्वाइनिंग का कार्यक्रम अभी टाल दिया गया है।

मनोज धनगर ने लिखा कि इस कार्यक्रम को लेकर उनके समर्थकों और साथियों में जो उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही थी, वह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने सभी सहयोगियों से अपील की कि वे अपना उत्साह और समर्थन इसी प्रकार बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आप सभी साथियों का प्रेम, विश्वास और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

गौरतलब है कि मनोज धनगर के कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की चर्चाएं पिछले कुछ समय से चल रही थीं। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल थी। हालांकि अब कार्यक्रम स्थगित होने से समर्थकों में थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन धनगर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नई रूपरेखा तय कर सभी को सूचित किया जाएगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में स्थिति स्पष्ट होने के बाद नई तारीख की घोषणा की जा सकती है। फिलहाल समर्थक नेतृत्व के अगले निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button