बारिश के दौरान ख़िदमत में जुटी नगर पंचायत पिरान कलियर!,, दरगाह हज़रत साबिर पाक (रह.) के अस्ताने और आसपास के इलाक़ों से बारिश का पानी निकालने का काम जारी,, ज़ायरीन और स्थानीय लोगों को राहत पहुँचाने के लिए अमला मैदान में, हर शिकायत पर फ़ौरी कार्रवाई का भरोसा

बारिश के दौरान ख़िदमत में जुटी नगर पंचायत पिरान कलियर!,,
दरगाह हज़रत साबिर पाक (रह.) के अस्ताने और आसपास के इलाक़ों से बारिश का पानी निकालने का काम जारी,,
ज़ायरीन और स्थानीय लोगों को राहत पहुँचाने के लिए अमला मैदान में, हर शिकायत पर फ़ौरी कार्रवाई का भरोसा
पिरान कलियर। लगातार हो रही बारिश के चलते दरगाह हज़रत साबिर पाक (रहमतुल्लाह अलैह) के आसपास के कई इलाक़ों में बारिश का पानी भर जाने से ज़ायरीन और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालात की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत पिरान कलियर का अमला फ़ौरन मौके पर पहुँचा और पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया।
नगर पंचायत के कर्मचारियों ने ज़रूरी संसाधनों की मदद से जलभराव वाले इलाक़ों से पानी निकालने का सिलसिला जारी रखा, ताकि दरगाह शरीफ़ में ज़ियारत के लिए आने वाले ज़ायरीन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। टीम ने विभिन्न स्थानों का जायज़ा लेकर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम भी किया।
नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि बारिश के मौसम में पूरे दरगाह क्षेत्र पर लगातार नज़र रखी जा रही है। जहाँ कहीं भी जलभराव की सूचना मिलेगी, वहाँ अमला फ़ौरन पहुँचकर पानी की निकासी सुनिश्चित करेगा। प्रशासन ने कहा कि ज़ायरीन और स्थानीय लोगों की सहूलियत तथा ख़िदमत उनकी पहली प्राथमिकता है।



