अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंजनसुनवाईस्वच्छता अभियान 2026

मुख्यमंत्री धामी के आह्वान पर हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान,, राज्य कर विभाग रोशनाबाद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया व्यापक श्रमदान,, “एक दिन, एक घंटा, एक पथ” अभियान से स्वच्छ हरिद्वार की मजबूत नींव

इन्तजार रजा हरिद्वार- मुख्यमंत्री धामी के आह्वान पर हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान,,

राज्य कर विभाग रोशनाबाद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया व्यापक श्रमदान,,

“एक दिन, एक घंटा, एक पथ” अभियान से स्वच्छ हरिद्वार की मजबूत नींव

हरिद्वार।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श नगर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 07 फरवरी 2026 को “एक दिन, एक घंटा, एक पथ” मेगा स्वच्छता अभियान के तहत राज्य कर विभाग रोशनाबाद, हरिद्वार द्वारा बड़े स्तर पर सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि स्वच्छता को प्रशासनिक संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करना रहा। राज्य कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में चयनित स्थलों पर पहुंचकर कार्यालय परिसर के भीतर और बाहर सघन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से जमा कचरे को हटाया गया और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

संयुक्त आयुक्त राज्य कर हरिद्वार श्री संजीव सौलंकी के निर्देशन में अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता को केवल एक दिन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे नियमित प्रक्रिया बनाया जाए। इन निर्देशों के अनुरूप विभागीय अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया।

रोशनाबाद स्थित राज्य कर विभाग परिसर में उप आयुक्त राज्य कर श्री दीपक कुमार के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में उप आयुक्त श्री कार्तिकेय वर्मा, उप आयुक्त श्रीमती मनीषा सैनी, सहायक आयुक्त श्री इमरान सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं समस्त कार्मिक सक्रिय रूप से मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर स्वच्छता कार्य में भाग लिया और सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ कार्यस्थल न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक कार्यसंस्कृति को भी मजबूत करता है। राज्य कर विभाग द्वारा किया गया यह श्रमदान आमजन के लिए भी प्रेरणास्रोत है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाएं और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

अभियान के समापन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियां जारी रखी जाएंगी। यह पहल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “हरिद्वार स्वच्छ हो, अपना हो” विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button