अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 7 फरवरी को पूरे जनपद हरिद्वार में एक साथ मेगा सफाई अभियान, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्र ने ने जिला पंचायत राज अधिकारी और डीपीआरओ व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद भर के लिए रवाना किया,, शहरी क्षैत्रो सहित सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा सफाई अभियान में सहयोग की अपील 

इन्तजार रजा हरिद्वार- मुख्यमंत्री के निर्देश पर 7 फरवरी को पूरे जनपद हरिद्वार में एक साथ मेगा सफाई अभियान, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्र ने ने जिला पंचायत राज अधिकारी और डीपीआरओ व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद भर के लिए रवाना किया,,

शहरी क्षैत्रो सहित सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा सफाई अभियान में सहयोग की अपील 

हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी जनपद बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में नवंबर 2025 से लगातार संचालित स्वच्छता अभियान को अब निर्णायक चरण में पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे से पूरे हरिद्वार जनपद में एक साथ “मेगा सफाई अभियान” आयोजित किया जाएगा।

इस मेगा सफाई अभियान को सफल बनाने और जनसामान्य को इसके लिए जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अतुल प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) हरिद्वार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वच्छता जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जागरूकता फैलाने के लिए मैदान में उतरा प्रशासन

रवाना किए गए ये स्वच्छता वाहन शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और लोगों को 7 फरवरी को आयोजित मेगा सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक करेंगे। वाहनों के माध्यम से उद्घोषणा, पोस्टर और बैनरों के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामाजिक दायित्व है।

प्रशासन का साफ संदेश है कि यह अभियान केवल एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि स्वच्छता को आदत और संस्कार बनाने की दिशा में ठोस पहल है।

ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक व्यापक सफाई

मेगा सफाई अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों, जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर व्यापक सफाई कराई जाएगी।
सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, गलियों, नालियों, पंचायत भवनों, स्कूल परिसरों, धार्मिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों की सघन सफाई की जाएगी।

विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में सफाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, युवक मंगल दल, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और आम ग्रामीणजन भाग लेंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा—

“हरिद्वार केवल एक शहर नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसे स्वच्छ और साफ-सुथरा रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता वाहनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे 7 फरवरी के मेगा सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। हमारा लक्ष्य हरिद्वार को स्वच्छता के मामले में प्रदेश के सर्वोत्तम जनपदों में शामिल करना है।”

वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने कहा—

“स्वच्छता केवल प्रशासन का काम नहीं है। जब तक आमजन स्वयं आगे आकर इसमें भाग नहीं लेंगे, तब तक स्वच्छता को स्थायी रूप नहीं दिया जा सकता। 7 फरवरी का मेगा सफाई अभियान तभी सफल होगा, जब हर गांव और हर मोहल्ले से लोग अपने घरों से बाहर निकलें और सफाई में हाथ बंटाएं।”

उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण नागरिकों से अपील करते हुए कहा—
“सभी ग्रामीण अपने-अपने ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में सफाई अभियान में अनिवार्य रूप से शामिल हों। यह एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए जिम्मेदारी है।”

धर्मनगरी को दिलाना है स्वच्छता में विशेष दर्जा

प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छता अभियान के तहत विशेष श्रेणी का दर्जा दिलाया जाए। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हरिद्वार की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन छवि से भी सीधे जुड़ा हुआ है।

अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि यह अभियान जन आंदोलन बन गया, तो हरिद्वार को “स्वच्छ हरिद्वार” का खिताब दिलाने से कोई नहीं रोक सकता।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि
7 फरवरी को अपने घरों से बाहर निकलें,
अपने आसपास सफाई करें,
और इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझकर अपनाएं।

प्रशासन को उम्मीद है कि जनसहयोग से यह मेगा सफाई अभियान ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगा और हरिद्वार स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

Related Articles

Back to top button