अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार को स्वच्छ और सशक्त बनाने का अभियान तेज,, 7 फरवरी को होगा जनपदव्यापी मेगा सैनिटेशन इवेंट, हजारों लोगों की सहभागिता तय,, जन-जागरूकता के लिए रवाना की गईं स्वच्छता गाड़ियां, बोले सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र

इन्तजार रजा हरिद्वार- मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार को स्वच्छ और सशक्त बनाने का अभियान तेज,,

7 फरवरी को होगा जनपदव्यापी मेगा सैनिटेशन इवेंट, हजारों लोगों की सहभागिता तय,,

जन-जागरूकता के लिए रवाना की गईं स्वच्छता गाड़ियां, बोले सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र

हरिद्वार।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप हरिद्वार जनपद को स्वच्छ, सशक्त और आदर्श जनपद बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा लगातार तीसरे महीने व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 फरवरी को पूरे जनपद में मेगा सैनिटेशन इवेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को स्वच्छता जन-जागरूकता गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनपदवासियों में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार तीसरे महीने चल रहा है और हर महीने इसे और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा,
“माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुसार हरिद्वार को सशक्त और स्वच्छ बनाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। 7 तारीख को हमारा मेगा सैनिटेशन इवेंट है, जिसमें पूरे जनपद से बड़ी संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे। इसी उद्देश्य से आज स्वच्छता गाड़ियों को रवाना किया गया है, जो जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सफाई अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगी।”

उन्होंने बताया कि ये स्वच्छता गाड़ियां जन-जागरूकता का माध्यम हैं, जिनके जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लोगों को न केवल एक दिन सफाई करने के लिए, बल्कि नियमित रूप से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

डॉ. मिश्र ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का लक्ष्य है कि हरिद्वार जनपद को प्रदेश के सर्वोत्तम स्वच्छ जनपदों की श्रेणी में शामिल किया जाए। इसके लिए आमजन, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों, कॉलेजों और विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि 7 फरवरी के महासफाई अभियान में अधिक से अधिक लोग भाग लें, अपने घर, मोहल्ले, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों की सफाई करें और इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें।

सीडीओ ने कहा कि जब तक स्वच्छता हमारी आदत नहीं बनती, तब तक ऐसे अभियानों की निरंतरता जरूरी है। प्रशासन और जनता के साझा प्रयासों से ही हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ जनपद बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button