अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमि

हरिद्वार में शराबियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार,, सिडकुल और रानीपुर पुलिस की  बड़ी कार्रवाई, कुल 104 युवक दबोचे, भारी चालान—कड़ी चेतावनी,, संदेश साफ—हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार में शराबियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार,,

सिडकुल और रानीपुर पुलिस की  बड़ी कार्रवाई, कुल 104 युवक दबोचे, भारी चालान—कड़ी चेतावनी,,

संदेश साफ—हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा

हरिद्वार—जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने, महिलाओं पर फब्तियाँ कसने और माहौल खराब करने वालों पर हरिद्वार पुलिस ने रविवार रात एक साथ दो बड़े ऑपरेशन चलाए, जिनमें कुल 104 शराबियों को धर-दबोचा गया। एसएसपी हरिद्वार के विशेष निर्देश पर थाना सिडकुल और कोतवाली रानीपुर की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। दोनों जगहों पर पुलिस ने न केवल चालान काटे, बल्कि इन युवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा—“सार्वजनिक जगह शराब पीने का नतीजा अब सीधे गिरफ्तारी और चालान।”

🔥 सिडकुल में 42 शराबी गिरफ्तार — महिलाओं पर फब्तियाँ कसने वालों की लगी क्लास

सिडकुल इलाके में काफी समय से फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं के साथ फब्तियाँ कसने, रास्ता रोकने और शराब पीकर गंदी टिप्पणियाँ करने की शिकायतें मिल रही थीं। एसएसपी के आदेश पर थाना सिडकुल पुलिस ने 17 नवंबर की शाम विशेष टीमों का गठन किया
इन टीमों ने सिडकुल रोड, शराब की दुकानों, खाली प्लॉट, होटल–ढाबों और सड़क किनारे बैठे शराबियों पर अचानक शिकंजा कस दिया।अभियान में कुल 42 युवक पकड़े गए जो शराब के नशे में आवाजाही में बाधा डाल रहे थे, फब्तियाँ कस रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे।पुलिस ने इन पर धारा 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की और ₹10,500 का संयोजन शुल्क वसूला
साथ ही सभी को दो-टूक चेतावनी—
“दूसरी बार पकड़े गए तो सीधे जेल भेजे जाओगे।”

🔥 रानीपुर पुलिस का एक्शन—62 शराबी पकड़े, दोहरी कार्रवाई

दूसरी ओर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने भी रविवार को विशेष अभियान चलाया।
यहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने–पिलाने, शोर-शराबा करने और यातायात में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की गई।इस अभियान में कुल 62 व्यक्तियों के चालान किए गए।
विशेष बात यह रही कि रानीपुर पुलिस ने सिर्फ पुलिस अधिनियम ही नहीं, बल्कि मोटर व्हीकल एक्ट में भी कार्रवाई की।जो लोग वाहन पर शराब पी रहे थे, गाड़ी को गलत तरीके से खड़ा कर रहे थे या नशे में वाहन चलाते पाए गए—उन्हें मौके पर ही धर दबोचा गया और भारी चालान थमाया गया।पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा—
“सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना अब किसी भी कीमत पर नहीं चलेगा। यह महिलाओँ की सुरक्षा, यातायात और आम जनता की सुविधा से खिलवाड़ है।”

🔥 हरिद्वार पुलिस का संदेश साफ—हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा

हरिद्वार जैसे धार्मिक और औद्योगिक शहर में बढ़ते हुड़दंग को रोकने के लिए एसएसपी ने पहले ही सख्त निर्देश जारी कर दिए थे।
सिडकुल और रानीपुर की ये बड़ी कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद है—

  • सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखना
  • फैक्ट्रियों से लौटने वाली महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना
  • शराबियों के आतंक को खत्म करना
  • सड़क किनारे शराब पीने की प्रवृत्ति रोकना

दोनों थानों की यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस की सख्त मंशा को दिखाती है—
“शराब पीकर सड़क पर उधम मचाने वाले अब सीधे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”

Related Articles

Back to top button