अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में सिडकुल पुलिस कर दिया पढ़ा-लिखा झपट्टामार गैंग बेनकाब,, मेट्रिक–ग्रेजुएट निकले मोबाइल लुटेरे, पश्चिमी यूपी के 03 शातिर दबोचे,, दहशत फैलाने वाले बदमाशों से 06 मोबाइल बरामद, सिडकुल कंपनी में करते थे नौकरी

​🚨 सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: "पढ़े-लिखे" मोबाइल लुटेरों का गैंग बेनकाब! 🚨 ​हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मैट्रिक और ग्रेजुएट हैं, जो सिडकुल की कंपनियों में नौकरी की आड़ में लूटपाट कर रहे थे। ​बड़ी सफलता की मुख्य बातें: ✅ गिरफ्तार आरोपी: दीपक, अभिनव और दीपू कुमार (सभी निवासी बिजनौर, UP)। ✅ बरामदगी: चोरी और छीने गए 06 मोबाइल फोन बरामद। ✅ पुलिस कार्रवाई: SSP हरिद्वार के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा। ​ये आरोपी दिन में कंपनी में काम करते थे और रात के अंधेरे में राहगीरों से मोबाइल छीनकर दहशत फैलाते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं (BNS/BNSS) में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। ​सावधान रहें, सुरक्षित रहें!

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार में सिडकुल पुलिस कर दिया पढ़ा-लिखा झपट्टामार गैंग बेनकाब,,

मेट्रिक–ग्रेजुएट निकले मोबाइल लुटेरे, पश्चिमी यूपी के 03 शातिर दबोचे,,

दहशत फैलाने वाले बदमाशों से 06 मोबाइल बरामद, सिडकुल कंपनी में करते थे नौकरी

हरिद्वार।
औद्योगिक नगरी सिडकुल में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं ने आम जनता की नींद उड़ा रखी थी। सड़क पर चलते राहगीर, ड्यूटी से लौटते कर्मचारी और सुबह-शाम टहलने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। लेकिन हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून से बचना आसान नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पढ़ा-लिखा झपट्टामार गैंग को बेनकाब कर दिया है।

दिनांक 31 जनवरी 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 03 शातिर मोबाइल स्नैचरों को रंगे हाथ दबोच लिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि पकड़े गए आरोपी मेट्रिक और ग्रेजुएट हैं और सिडकुल स्थित नामी कंपनियों में नौकरी कर रहे थे, लेकिन लालच और अपराध की लत ने उन्हें अपराध की दुनिया में धकेल दिया।

दहशत का पर्याय बन चुका था झपट्टामार गैंग

पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। अकेले चलते राहगीरों को निशाना बनाना, अचानक झपट्टा मारकर मोबाइल छीनना और पलक झपकते ही मौके से फरार हो जाना इनकी कार्यशैली थी। सिडकुल क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से मोबाइल स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं के पीछे यही गैंग सक्रिय था, जिसने आम लोगों में भय का माहौल बना दिया था।

जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने इंटेलिजेंस और सतर्क चेकिंग के जरिए जाल बिछाया और आखिरकार तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

06 मोबाइल बरामद, कई मामलों का खुलासा

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुल 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें से 03 मोबाइल फोन ऐसे हैं जिनके संबंध में थाना सिडकुल में पहले से मुकदमे दर्ज थे।

इन बरामद मोबाइलों के आधार पर पंजीकृत अभियोगों में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस तथा 35/106 BNSS की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

नौकरी की आड़ में अपराध, पढ़ाई भी नहीं रोक सकी अपराध

तीनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी हैं और सिडकुल क्षेत्र में रहकर कंपनियों में काम कर रहे थे। दिन में फैक्ट्री की ड्यूटी और रात या सुनसान समय में झपटमारी — यही इनका रूटीन बन चुका था।
यह मामला समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि शिक्षा और रोजगार मिलने के बावजूद अपराध की राह क्यों चुनी जा रही है?

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. दीपक पुत्र राम चन्द्र, उम्र 24 वर्ष
    निवासी राजा बिस्कुट चौक, थाना सिडकुल, हरिद्वार
    मूल निवासी ग्राम घंघेडी, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर (उ0प्र0)
  2. अभिनव पुत्र हुकम सिंह, उम्र 21 वर्ष
    निवासी महादेवपुरम कॉलोनी, थाना सिडकुल, हरिद्वार
    मूल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना धामपुर, जनपद बिजनौर
  3. दीपू कुमार पुत्र बिश्मबर, उम्र 25 वर्ष
    निवासी महादेवपुरम, थाना सिडकुल, हरिद्वार
    मूल निवासी ग्राम हरिपुर गोकल, थाना अफजलगढ़, जनपद बिजनौर (उ0प्र0)

पंजीकृत अभियोगों का विवरण

  • मु0अ0सं0 37/2026 – धारा 304(2) BNS
  • मु0अ0सं0 40/2026 – धारा 304(2) BNS
  • मु0अ0सं0 41/2026 – धारा 304(2) BNS

(तीनों में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी)

बरामद मोबाइल फोन

  • VIVO (रोज रेड)
  • Infinix (सफेद)
  • OPPO (गोल्डन)
  • 03 अन्य मोबाइल फोन (35/106 BNSS के अंतर्गत)

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस बड़ी सफलता के पीछे थाना सिडकुल पुलिस टीम की मुस्तैदी और सतर्कता रही।
कार्रवाई में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सख़्त संदेश: अपराध करने वालों के लिए हरिद्वार में कोई जगह नहीं

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि चाहे अपराधी कितना भी पढ़ा-लिखा क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता
सिडकुल क्षेत्र में बढ़ती झपटमारी पर यह कार्रवाई न सिर्फ बड़ी सफलता है, बल्कि आम जनता में भरोसा बहाल करने वाला कदम भी है।

पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस गैंग से जुड़ी अन्य वारदातों का खुलासा होने की पूरी संभावना है।

Related Articles

Back to top button