हरिद्वार में सिडकुल पुलिस का न्यु वर्ष पर बड़ा तोहफा | ऑपरेशन रिकवरी की धमाकेदार कामयाबी | SSP डोबाल की सख़्त रणनीति एक बार रंग लाई ◆◆◆ ◆◆◆ CEIR पोर्टल बना उम्मीद की किरण | 126 खोए मोबाइल बरामद | करीब ₹34 लाख से ज्यादा की रिकवरी ◆◆◆ ◆◆◆ सिडकुल थाना पुलिस का शानदार एक्शन | मायूस चेहरों पर लौटी मुस्कान | जनता का बढ़ा भरोसा ◆◆◆ कामगारों और स्थानीय लोगों के चेहरे पर लौटी रौनक,,मोबाइल खोया है तो उम्मीद मत छोड़िए, पुलिस आपके साथ
वर्ष 2025 के आख़िरी दिन हरिद्वार पुलिस ने आमजन को ऐसा स्पेशल गिफ्ट दिया, जिसकी उम्मीद कई लोग छोड़ चुके थे। खोए हुए मोबाइल फोन मिलने की आस में महीनों से भटक रहे लोगों के लिए यह दिन किसी राहत से कम नहीं रहा। थाना सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब ₹34 लाख से अधिक बाजार कीमत के कुल 126 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सशक्त नेतृत्व, स्पष्ट विज़न और सख़्त निगरानी का नतीजा

इन्तजार रजा हरिद्वार ◆◆◆ हरिद्वार में सिडकुल पुलिस का न्यु वर्ष पर बड़ा तोहफा | ऑपरेशन रिकवरी की धमाकेदार कामयाबी | SSP डोबाल की सख़्त रणनीति एक बार रंग लाई ◆◆◆
◆◆◆ CEIR पोर्टल बना उम्मीद की किरण | 126 खोए मोबाइल बरामद | करीब ₹34 लाख से ज्यादा की रिकवरी ◆◆◆
◆◆◆ सिडकुल थाना पुलिस का शानदार एक्शन | मायूस चेहरों पर लौटी मुस्कान | जनता का बढ़ा भरोसा ◆◆◆
कामगारों और स्थानीय लोगों के चेहरे पर लौटी रौनक,,मोबाइल खोया है तो उम्मीद मत छोड़िए, पुलिस आपके साथ
वर्ष 2025 के आख़िरी दिन हरिद्वार पुलिस ने आमजन को ऐसा स्पेशल गिफ्ट दिया, जिसकी उम्मीद कई लोग छोड़ चुके थे। खोए हुए मोबाइल फोन मिलने की आस में महीनों से भटक रहे लोगों के लिए यह दिन किसी राहत से कम नहीं रहा। थाना सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब ₹34 लाख से अधिक बाजार कीमत के कुल 126 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सशक्त नेतृत्व, स्पष्ट विज़न और सख़्त निगरानी का नतीजा है। अपराध, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर करारी चोट के साथ-साथ जनहित को प्राथमिकता देने की उनकी रणनीति एक बार फिर ज़मीन पर असर दिखाती नज़र आई।
ऑपरेशन रिकवरी: भरोसे की मुहिम, जो हकीकत में बदली
हरिद्वार जैसे औद्योगिक जनपद में, खासकर सिडकुल क्षेत्र में काम करने वाले हज़ारों कामगारों के लिए मोबाइल फोन सिर्फ़ एक डिवाइस नहीं, बल्कि रोज़गार, परिवार और सुरक्षा का जरिया है। मोबाइल खोना कई बार नौकरी, संपर्क और आत्मविश्वास खोने जैसा होता है।
इसी संवेदनशीलता को समझते हुए हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन रिकवरी” को सिर्फ़ औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि जनसेवा का मिशन बनाया। इस मुहिम के तहत CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की तकनीकी मदद लेकर न सिर्फ़ राज्य के भीतर, बल्कि अन्य राज्यों और यहां तक कि विदेशों से भी मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए जा रहे हैं।

ताज़ा मामले में थाना सिडकुल पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से लंबे समय से गुम हुए मोबाइल फोनों को चिन्हित कर चरणबद्ध कार्रवाई की। तकनीकी विश्लेषण, IMEI ट्रैकिंग और नेटवर्क मॉनिटरिंग के बाद कुल 126 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर किए गए।
बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹34 लाख से अधिक बताई जा रही है। इनमें महंगे स्मार्टफोन से लेकर आम उपयोग में आने वाले फोन शामिल हैं, जो अलग-अलग वर्ग के लोगों के थे।
कामगारों और स्थानीय लोगों के चेहरे पर लौटी रौनक
इन मोबाइलों में बड़ी संख्या उन कामगारों की है, जो बाहरी राज्यों से हरिद्वार आकर सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में काम करते हैं। सीमित आय और कठिन परिस्थितियों में मोबाइल खो जाना उनके लिए बड़ा झटका साबित होता है।
लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई ने उन लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान और भरोसा लौटा दिया, जो उम्मीद छोड़ चुके थे।
यह सिर्फ़ मोबाइल की वापसी नहीं थी, बल्कि यह संदेश था कि हरिद्वार पुलिस आम आदमी के साथ खड़ी है।
बरामद मोबाइल फोनों का विवरण
बरामद किए गए कुल 126 मोबाइल फोनों में शामिल हैं—
- iPhone – 04
- Oppo – 24
- Nothing – 11
- Samsung – 17
- Realme – 22
- MI – 10
- Vivo – 29
- IQ – 13
यह आंकड़े साफ़ तौर पर बताते हैं कि पुलिस ने हर स्तर और हर ब्रांड के मोबाइल को गंभीरता से ट्रेस किया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना सिडकुल की टीम की मेहनत और तकनीकी दक्षता काबिले-तारीफ़ रही। ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम में शामिल रहे—
- ASP निशा यादव (IPS)
- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
- SSI देवेंद्र तोमर
- हे0का0 विवेक यादव
- हे0का0 देवेंद्र चौधरी
- म0का0 निधि
इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह साबित किया कि इच्छाशक्ति, तकनीक और ईमानदारी साथ हों तो जनसेवा का असली अर्थ सामने आता है।
SSP डोबाल की मुहिम: अपराध पर वार, जनता के साथ संवाद
SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की पहचान अब सिर्फ़ कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वसनीयता और जवाबदेही से जुड़ चुकी है। नशा तस्करी पर सख़्ती, अपराधियों पर शिकंजा और साथ ही आमजन की समस्याओं का समाधान—यह संतुलन उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुका है।
ऑपरेशन रिकवरी की यह सफलता साफ़ संकेत है कि आने वाले समय में हरिद्वार पुलिस तकनीक और मानवीय संवेदना के साथ और भी बड़े कदम उठाने जा रही है।
हरिद्वार पुलिस का संदेश साफ़ है—
मोबाइल खोया है तो उम्मीद मत छोड़िए, पुलिस आपके साथ है।



