अपीलअलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

रुड़की सर्किल में 22 जुलाई को छह घंटे का बिजली शटडाउन, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,, विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षा कार्यों के लिए यूपीसीएल का विशेष अभियान, पिरान कलियर, धनौरी और ब्रह्मपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रहेगा असर,, दर्जनों गांवों, कॉलोनियों और आवासीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा विभाग को सहयोग देने की अपील,,

रुड़की सर्किल में 22 जुलाई को छह घंटे का बिजली शटडाउन, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,,

विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षा कार्यों के लिए यूपीसीएल का विशेष अभियान, पिरान कलियर, धनौरी और ब्रह्मपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रहेगा असर,,

दर्जनों गांवों, कॉलोनियों और आवासीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा विभाग को सहयोग देने की अपील,,

रुड़की। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड (नगरीय) रुड़की ने 22 जुलाई (बुधवार) को प्रस्तावित विद्युत शटडाउन का कार्यक्रम जारी किया है। विभाग के अनुसार विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण, लाइन सुधार, रखरखाव तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यों को संपन्न कराने के लिए सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें।

यूपीसीएल के अनुसार शटडाउन का असर 33/11 केवी पिरान कलियर, धनौरी और ब्रह्मपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। पिरान कलियर उपकेंद्र के अंतर्गत कलियर, महमूदपुर, बेड़पुर, इमलीखेड़ा, मोहम्मदपुर पांडा, मुकर्रबपुर, भारापुर, जौरासी, बेलड़ा हाईवे तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वहीं धनौरी उपकेंद्र से जुड़े मानुबांस, हद्दीपुर, मसाही, कोटा, हजाराग्रांट, औरंगाबाद, गढ़मीरपुर, बेलतापुर, मूलदासपुर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा ब्रह्मपुर उपकेंद्र के अंतर्गत भारापुर, मोहरी, बुधवाला, मरघूबपुर, हथलखेड़ी, शेखपुरी, बेलड़ा, रहमतपुर, जंगल क्षेत्र, ब्रह्मपुर, शंकरपुरी, शेरपुर, गुलमोहर अपार्टमेंट, लक्ष्मी विहार, गंगोत्रीपुरम, माजरा, सोलानी विहार, टोडाफाटक, रामपुर, ढंडेड़ी ख्वाजगीपुर, जौरासी, जलालपुर तथा काकरौली के आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन भविष्य में उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली कटौती के दौरान आवश्यक उपकरणों एवं कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा रखरखाव कार्य में विभाग का सहयोग करें, ताकि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल की जा सके।

Related Articles

Back to top button