लापता महिला की तलाश,, 29 दिसंबर से गायब रेखा यादव, परिवार बेहाल,, सूचना देने वाले को दिया जाएगा उचित इनाम

इन्तजार रजा हरिद्वार- लापता महिला की तलाश,,
29 दिसंबर से गायब रेखा यादव, परिवार बेहाल,,
सूचना देने वाले को दिया जाएगा उचित इनाम

बागपत जनपद के बालैनी थाना क्षेत्र से एक 58 वर्षीय महिला रेखा यादव के लापता होने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा यादव 29 दिसंबर 2025 से लापता हैं। उनका कद लगभग 5 फीट 3 इंच है और अंतिम बार उन्हें डोलचा क्षेत्र, बागपत के पास देखा गया था।
परिजनों के अनुसार, रेखा यादव ने उस समय नीला कुर्ता/सूट, लाल सलवार, गुलाबी स्वेटर और आसमानी शॉल पहन रखी थी। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बालैनी थाने तक लिफ्ट दी, जहाँ से उन्होंने मेरठ जाने वाली बस रोकी और उसमें सवार हो गईं। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
रेखा यादव श्रीमति रेखा देवी, पत्नी सुरजभान, निवासी ग्राम व पोस्ट डौलया, थाना बालैनी, जिला बागपत हैं। परिवार हर बीतते पल के साथ उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है। परिजनों ने आमजन से भावुक अपील की है कि यदि किसी ने भी रेखा यादव को कहीं देखा हो या उनके बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
👉 सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
📞 संपर्क नंबर: 8750503388, 8510920008
आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को फिर से मुस्कान लौटा सकती है।



