अनफिट–ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती,, डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित के आदेशानुसार एआरटीओ निखिल शर्मा के निर्देशन में एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में हरिद्वार–नजीबाबाद हाईवे पर सख़्त कार्रवाई,, 50 से अधिक चालान, 5 वाहन जब्त, ₹2 लाख से ज्यादा संयोजन शुल्क वसूला,, तकनीकी जांच से लेकर दस्तावेज़ों तक कसा शिकंजा,, ओवरलोड और अनफिट वाहनों की पोल खुली,, रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर बढ़ाई गई सुरक्षा,, ज़ीरो टॉलरेंस का ऐलान,जनहित में परिवहन विभाग की अपील
हरिद्वार–नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा के नाम पर मौत बांट रहे अनफिट और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग एवं हरिद्वार पुलिस ने आज सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार श्रीमती नेहा झा एवं संभागीय निरीक्षक, हरिद्वार के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान ने हाईवे पर अव्यवस्था फैलाने वाले वाहन चालकों और स्वामियों में हड़कंप मचा दिया।

इन्तजार रजा हरिद्वार- अनफिट–ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती,,
डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित के आदेशानुसार एआरटीओ निखिल शर्मा के निर्देशन में एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में हरिद्वार–नजीबाबाद हाईवे पर सख़्त कार्रवाई,,
50 से अधिक चालान, 5 वाहन जब्त, ₹2 लाख से ज्यादा संयोजन शुल्क वसूला,,
तकनीकी जांच से लेकर दस्तावेज़ों तक कसा शिकंजा,,
ओवरलोड और अनफिट वाहनों की पोल खुली,,
रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर बढ़ाई गई सुरक्षा,,
ज़ीरो टॉलरेंस का ऐलान,जनहित में परिवहन विभाग की अपील
हरिद्वार–नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा के नाम पर मौत बांट रहे अनफिट और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग एवं हरिद्वार पुलिस ने आज सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार श्रीमती नेहा झा एवं संभागीय निरीक्षक, हरिद्वार के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान ने हाईवे पर अव्यवस्था फैलाने वाले वाहन चालकों और स्वामियों में हड़कंप मचा दिया।
इस सघन कार्रवाई का स्पष्ट उद्देश्य था—अनफिट, ओवरलोड और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम को हरिद्वार पुलिस का पूर्ण सहयोग मिला, जिससे कार्रवाई को ज़मीन पर मजबूती मिली और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती गई।
तकनीकी जांच से लेकर दस्तावेज़ों तक कसा शिकंजा
अभियान के दौरान संभागीय निरीक्षक हरिद्वार श्री आनंद वर्धन ने वाहनों की तकनीकी फिटनेस, संरचनात्मक स्थिति, ब्रेक, लाइट, टायर और भार क्षमता की गहन जांच की। वहीं हरिद्वार पुलिस की टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा, परमिट और यातायात नियमों के अनुपालन की सख़्ती से पड़ताल की।
इस संयुक्त टास्क फोर्स में चिड़ियापुर प्रभारी श्री भारत भूषण, इंटरसेप्टर हरिद्वार प्रभारी श्रीमती वरुणा सैनी, यातायात सहायक उपनिरीक्षक श्री संजय चौहान एवं यातायात निरीक्षक श्री हितेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही। टीम ने हाईवे पर जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की व्यापक चेकिंग की।
ओवरलोड और अनफिट वाहनों की पोल खुली
जांच के दौरान चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। बड़ी संख्या में वाहन निर्धारित भार क्षमता से कहीं अधिक ओवरलोड पाए गए। कई वाहन तकनीकी रूप से पूरी तरह अनफिट थे, जिनका सड़क पर चलना आम लोगों की जान से खिलवाड़ से कम नहीं था। इसके अलावा बिना वैध दस्तावेज़, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों की अनदेखी कर चल रहे वाहन भी पकड़े गए।
कार्रवाई से बचने के लिए कुछ वाहन चालक अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ऐसे मामलों में विभाग ने सीधे वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई कर स्पष्ट संदेश दे दिया कि अब बचने का कोई रास्ता नहीं है।
50 से अधिक चालान, 5 वाहन जब्त
इस सख़्त अभियान के दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5 वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ₹2 लाख से अधिक का संयोजन शुल्क (Compounding Fee) वसूला गया। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब किसी भी स्तर पर समझौता करने के मूड में नहीं है।
रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर बढ़ाई गई सुरक्षा
सिर्फ चालान और जब्ती तक सीमित न रहते हुए परिवहन विभाग एवं हरिद्वार पुलिस की टीम ने सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में व्यावहारिक कदम भी उठाए। अभियान के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, ताकि रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
ज़ीरो टॉलरेंस का ऐलान
परिवहन विभाग और हरिद्वार पुलिस ने एक स्वर में स्पष्ट कर दिया है कि अनफिट और ओवरलोड वाहनों के संचालन के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह की संयुक्त, सघन और सख़्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, हरिद्वार:
“अनफिट और ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण हैं। परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
नेहा झा, एआरटीओ (प्रवर्तन), हरिद्वार:
“सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो वाहन और चालक नियमों की अनदेखी करेंगे, उनके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान निरंतर चलेगा।”
जनहित में अपील
परिवहन विभाग एवं हरिद्वार पुलिस ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की तकनीकी फिटनेस समय पर कराएं, निर्धारित भार सीमा का पालन करें और सभी वैध दस्तावेज़ साथ रखें। नियमों का पालन कर ही सड़क पर उतरें, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे और आमजन सुरक्षित रह सके।
हरिद्वार–नजीबाबाद हाईवे पर चला यह अभियान साफ संदेश है—अब नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन का डंडा लगातार पड़ेगा।



