SSP हरिद्वार के नेतृत्व में गोकशी पर करारा प्रहार,, ◼️ गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आम के बाग से 01 गाय समेत 02 शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार,, ◼️ आदतन अपराधी निकले आरोपी, गौवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज

इन्तजार रजा हरिद्वार ◼️ SSP हरिद्वार के नेतृत्व में गोकशी पर करारा प्रहार,,
◼️ गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आम के बाग से 01 गाय समेत 02 शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार,,
◼️ आदतन अपराधी निकले आरोपी, गौवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में गौवंश संरक्षण को लेकर पुलिस का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जिले भर में गोकशी और गौ तस्करी के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गोकशी करते हुए दो शातिर और आदतन अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
दिनांक 04 जनवरी 2026 को कोतवाली गंगनहर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के उद्देश्य से भ्रमणशील थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि लाठरदेवा तिराहा स्थित आम के बाग में गोकशी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर दबिश दी।
पुलिस की त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई में मौके से 01 जीवित गाय को सुरक्षित बरामद किया गया, जबकि गोकशी में लिप्त दो युवकों को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से गोकशी में प्रयुक्त हथियार और उपकरण भी बरामद किए, जिससे यह साफ हो गया कि आरोपी लंबे समय से इस संगीन अपराध में लिप्त रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
आस मोहम्मद पुत्र फुरकान (उम्र 20 वर्ष) एवं सलमान पुत्र फुरकान (उम्र 19 वर्ष), निवासी नगला कुबड़ा, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इन पर पहले से ही गोवंश अधिनियम, गुंडा एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
बरामद सामग्री में 01 गाय, काली तिरपाल, रस्सियां, लकड़ी का गुटका, कुल्हाड़ी, चापड़ और छूरा शामिल हैं, जो अपराध की नीयत और गंभीरता को उजागर करते हैं।
बरामदगी के आधार पर थाना गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 06/26 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर लिया गया है तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए इनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कदम उठाने की तैयारी है।
इस पूरी कार्रवाई को उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसमें उप निरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी और होमगार्ड महक सिंह शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गोकशी, गौ तस्करी और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का मजबूत संदेश भी है।



