उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहारादूनधर्म और आस्थापॉलिटिकल तड़काप्रशासनराष्ट्रीयशिक्षासाहित्य जगतस्वास्थ्य

अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, आज सहसपुर क्षेत्र में सीज किये गये 10 अवैध मदरसे

ब्यूरो रिपोर्ट-पछवादून में विरोध के बावजूद प्रशासन की अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, आज सहसपुर क्षेत्र में सीज किये गये 10 अवैध मदरसे।

उत्तराखण्ड की धामी सरकार का अवैध मदरसो पर रुख एक दम स्पष्ट दिखाई दे रहा है, दरअसल पिछले दिनों विकासनगर में अवैध मदरसो पर कार्यवाही के बाद मुस्लिम संगठनों का भारी विरोध इस कार्यवाही के संबंध में शासन प्रशासन के खिलाफ देखने को मिला था, बावजूद इसके प्रशासन ने विकासनगर के सहसपुर क्षेत्र में एक बार फिर चुन-चुन कर अवैध मदरसो को सीज करने का अपना क्रम बदस्तूर जारी रखा है, जिसके लिये भारी पुलिस बल का इंतजाम‌ किया गया था।

हालांकि इस दौरान प्रशासन को लोगों का कड़ा विरोध भी झेलने को मिला,लेकिन अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। आज सहसपुर, ढाकी, बैरागीवाला, धर्मावाला और टिमली में कुल 10 अवैध मदरसे सीज किये गये। अब तक कुल 19 मदर से चीज किए गए हैं इस दौरान SDM विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
× Contact us