अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

गढमीरपुर के मीरपुर में पानी की ट्यूब दबने से शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा ,, दो पक्षों में हाथापाई के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति,, रानीपुर पुलिस अलर्ट मोड में, शांति बनाए रखने को फ्लैग मार्च,, स्थिति सामान्य 

इन्तजार रजा हरिद्वार- गढमीरपुर के मीरपुर में पानी की ट्यूब दबने से शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा ,,

दो पक्षों में हाथापाई के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति,,

रानीपुर पुलिस अलर्ट मोड में, शांति बनाए रखने को फ्लैग मार्च,, स्थिति सामान्य 

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही डायल 112 और चेतक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही और किसी बड़ी घटना को होने से पहले ही टाल दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय शुरू हुई जब प्रथम पक्ष का युवक अपनी बाइक लेकर रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ी पानी की ट्यूब उसकी बाइक के नीचे दब गई। इस बात को लेकर द्वितीय पक्ष के युवक प्रवीण ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद जब द्वितीय पक्ष का युवक प्रवीण अपनी मां को लेकर डॉक्टर के पास दवाई दिलाने जा रहा था, तभी रास्ते में प्रथम पक्ष के कुछ लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। इस दौरान फिर से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 और चेतक पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

चेतक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए किसी भी तरह की गुटबाजी या विवाद को आगे न बढ़ाने की सख्त हिदायत दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को भी दी।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच विवाद मामूली कारण से शुरू हुआ था, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रानीपुर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों में भरोसा कायम रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व सौहार्द बनाए रखें।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान रानीपुर पुलिस के विकास रावत चौकी प्रभारी गैस प्लांट,, अर्जुन कुमार चौकी प्रभारी सुमन नगर, जयदेव सिंह सहित पीएसी बटालियन के जवान आदि

रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से भी सहयोग की अपील की है और कहा है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति बनी हुई है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

Related Articles

Back to top button