रात्रि में उड़ते ड्रोन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर SSP हरिद्वार की सख्त चेतावनी,, ड्रोन से जनता को कोई खतरा नहीं, यह तकनीकी निगरानी का हिस्सा:– (SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल) सोशल मीडिया पर डर फैलाने वालों की खैर नहीं, हरिद्वार पुलिस ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
इन्तजार रजा हरिद्वार- रात्रि में उड़ते ड्रोन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर SSP हरिद्वार की सख्त चेतावनी,,
ड्रोन से जनता को कोई खतरा नहीं, यह तकनीकी निगरानी का हिस्सा:– (SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल)
सोशल मीडिया पर डर फैलाने वालों की खैर नहीं, हरिद्वार पुलिस ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

जनता को डराने की साजिश सफल नहीं होगी
एसएसपी डोबाल ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इन ड्रोन गतिविधियों को लेकर जानबूझकर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं और आम लोगों को डराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से जनता में भय फैलाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे सामाजिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
कोतवालों को दिया गया क्षेत्रीय जन-जागरूकता का आदेश
एसएसपी हरिद्वार ने जिले के समस्त कोतवालों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय जनता को इस विषय में सही जानकारी दें और स्पष्ट करें कि यह ड्रोन उड़ान पूरी तरह से वैध, तकनीकी और सुरक्षित उद्देश्य के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रात में उड़ते ड्रोन को देखकर भ्रमित होता है या संदेहास्पद स्थिति देखता है, तो वह तुरंत पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क करे। पुलिस तत्परता से हर सूचना की जांच करेगी।
कानून हाथ में लेने वालों पर भी होगी सख्ती
कुछ क्षेत्रों में यह भी जानकारी मिली है कि लोगों ने ड्रोन को देख मारपीट या पीछा करने जैसी कोशिशें की, जिसे एसएसपी ने पूर्णतः अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मारपीट, डराने-धमकाने या सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ भी आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एसएसपी की अपील – अफवाहों से बचें, सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या सोशल मीडिया पोस्ट पर विश्वास न करें। “हरिद्वार पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। ऐसे में अफवाहें फैलाना या डर का माहौल बनाना राष्ट्रहित और जनहित दोनों के खिलाफ है। सभी नागरिक पुलिस के साथ सहयोग करें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल दें।”
इस पूरी स्थिति को लेकर पुलिस विभाग सजग है और किसी भी अवांछनीय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आम जनता से संयम और सहयोग की अपेक्षा की गई है।
(प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि)
“ड्रोन उड़ान पूरी तरह से तकनीकी कार्यवाही का हिस्सा है। किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”



