अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिखुलासागिरफ्तारीजनसुनवाईनिरीक्षणन्यायालयपॉलिटिकल तड़काप्रतिबंधितप्रदर्शनप्रदुषणप्रशासनप्रेसवार्ताभंडाफोड़

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस का दमदार एक्शन,, सिडकुल में दोपहिया वाहन चोर गिरोह पर निर्णायक प्रहार, 14 बाइक बरामद, 4 शातिर चोर भी गिरफ्तार,, सराहनीय पुलिसिंग का जीवंत उदाहरण सिडकुल पुलिस, अपराधियों में हड़कंप – जनता में भरोसा

हरिद्वार में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की नीति एक बार फिर ज़मीन पर दिखाई दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देशों, स्पष्ट रणनीति और फील्ड पुलिस की मुस्तैदी ने सिडकुल क्षेत्र में सक्रिय शातिर दोपहिया वाहन चोर गिरोह को जड़ से उखाड़ फेंका। यह कार्रवाई केवल गिरफ्तारी और बरामदगी तक सीमित नहीं रही, बल्कि सराहनीय, प्रोफेशनल और परिणामोन्मुख पुलिस कार्यशैली का मजबूत उदाहरण

इन्तजार रजा हरिद्वार- कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस का दमदार एक्शन,,
सिडकुल में दोपहिया वाहन चोर गिरोह पर निर्णायक प्रहार, 14 बाइक बरामद, 4 शातिर चोर भी गिरफ्तार,,
सराहनीय पुलिसिंग का जीवंत उदाहरण सिडकुल पुलिस, अपराधियों में हड़कंप – जनता में भरोसा

हरिद्वार।
जनपद हरिद्वार में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की नीति एक बार फिर ज़मीन पर दिखाई दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देशों, स्पष्ट रणनीति और फील्ड पुलिस की मुस्तैदी ने सिडकुल क्षेत्र में सक्रिय शातिर दोपहिया वाहन चोर गिरोह को जड़ से उखाड़ फेंका। यह कार्रवाई केवल गिरफ्तारी और बरामदगी तक सीमित नहीं रही, बल्कि सराहनीय, प्रोफेशनल और परिणामोन्मुख पुलिस कार्यशैली का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है।

लगातार हो रही वाहन चोरियों से आमजन में बढ़ रही चिंता को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने जिस तरह वैज्ञानिक विश्लेषण, Crime Graph, मैनुअल पुलिसिंग और गोपनीय सूचना तंत्र का इस्तेमाल किया, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि अब अपराधियों के लिए हरिद्वार सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा।

अपराध पर SSP की सख्ती, पुलिसिंग को बनाया मिशन मोड

पिछले कुछ समय से थाना सिडकुल क्षेत्र में एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ श्रमिकों और कर्मचारियों की आवाजाही अधिक है, जिसका फायदा उठाकर शातिर वाहन चोर सक्रिय थे।
इन घटनाओं को लेकर SSP हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्पष्ट शब्दों में नाराज़गी जताई और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि चोरी की हर वारदात का सूक्ष्म विश्लेषण हो, अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए।

SSP के निर्देशों के बाद सिडकुल थाना पुलिस ने इस चुनौती को मिशन मोड में लिया। घटनास्थलों का गहन निरीक्षण किया गया, चोरी के समय, स्थान और तरीकों का अध्ययन कर Crime Graph तैयार किया गया। साथ ही आसपास के लोगों, सुरक्षा गार्डों, दुकानदारों और श्रमिकों से पूछताछ कर जमीनी स्तर से इनपुट जुटाए गए।

सूचना तंत्र की सटीकता, पहली सफलता दबाचौक पर

लगातार निगरानी और सतत प्रयासों के बीच दिनांक 16 दिसंबर 2025 को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गोपनीय सूचना के आधार पर दबाचौक, सिडकुल के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध—
सौरभ पुत्र पप्पू (21 वर्ष, निवासी बहादराबाद) और
संजय पुत्र काशीराम (25 वर्ष, निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर)
को रोका गया।

तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी से चोरी की गई थी। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों टूट गए और गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया।

पेंटागन मॉल के पीछे खुला राज, दूसरी दबिश में बड़ा खुलासा

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उनके अन्य साथी—
सुनील कुमार (निवासी ग्राम रामपुर, जिला बिजनौर) और
अक्षय उर्फ टाइगर (निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर)
पेंटागन मॉल के पीछे कूड़े के ढेर के पास स्थित टीन शेड में चोरी की गई मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखते हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर एवं अपर उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई।
पुलिस ने मौके से दोनों शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा और टीन शेड के पीछे खड़ी 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इस तरह कुल 14 दोपहिया वाहन पुलिस के कब्जे में आए।

हिस्ट्रीशीटर अक्षय उर्फ टाइगर, अपराध की जीती-जागती फाइल

इस गिरोह का सबसे खतरनाक चेहरा अक्षय उर्फ टाइगर निकला, जो थाना सिडकुल का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए अक्षय के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, गुंडा नियंत्रण अधिनियम और चोरी से जुड़े करीब 19 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार अक्षय जैसे अपराधी समाज के लिए लगातार खतरा बने रहते हैं, और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई ही स्थायी समाधान है।

14 मोटरसाइकिलें बरामद, 14 परिवारों की उम्मीद लौटी

बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर, सुपर स्प्लेंडर, TVS अपाचे, यामाहा MT-15, TVS राइडर, HF डीलक्स सहित कई महंगे मॉडल शामिल हैं।
ई-चालान मशीन और तकनीकी जांच के माध्यम से कई वाहनों के मालिकों की पहचान हो चुकी है, जबकि कुछ वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर घिसे होने के कारण जांच प्रक्रिया जारी है।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे पहचान पूरी होगी, पीड़ितों को उनके वाहन सौंपे जाएंगे। यह कार्रवाई उन परिवारों के लिए राहत की सांस है, जिनकी रोजमर्रा की जिंदगी वाहन चोरी के कारण ठहर सी गई थी।

पुलिस टीम की प्रोफेशनल कार्यशैली बनी मिसाल

इस पूरे ऑपरेशन में सिडकुल पुलिस टीम की कार्यशैली अत्यंत सराहनीय रही।
थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नितेश शर्मा,
वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर,
अपर उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र शाह, संजय चौहान,
हेड कांस्टेबल सुनील सैनी,
कांस्टेबल रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल कंडारी, सुशील चौहान, विजय नेगी
ने समन्वय, धैर्य और रणनीतिक सूझबूझ के साथ इस गिरोह को बेनकाब किया।

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, SSP हरिद्वार ने प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि

“जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सिडकुल पुलिस ने जिस प्रोफेशनल तरीके से काम किया है, वह सराहनीय है। हमारी प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा और उनके विश्वास को बनाए रखना है। अपराध करने वालों के खिलाफ इसी तरह कठोर और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

साफ संदेश: हरिद्वार पुलिस सतर्क, अपराधियों में खौफ

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस केवल प्रतिक्रिया नहीं देती, बल्कि पूर्व नियोजित रणनीति के साथ अपराध पर प्रहार करती है।
सिडकुल की यह कार्रवाई न सिर्फ वाहन चोर गिरोह के लिए करारा सबक है, बल्कि यह संदेश भी है कि हरिद्वार में कानून से ऊपर कोई नहीं।
जनता में भरोसा मजबूत हुआ है और अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।

नाम पता आरोपित
1. सौरभ पुत्र पप्पू, निवासी बहादराबाद, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार
2. संजय पुत्र काशीराम, निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष
3. सुनील कुमार पुत्र करण सिंह, निवासी ग्राम रामपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला बिजनौर, उम्र 30 वर्ष
4. अक्षय पुत्र लालू, निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष

आपराधिक इतिहास
हिस्ट्रीशीटर अक्षय पुत्र लालू निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 23 वर्ष का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-180/19 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट चालानी थाना सिडकुल
2. मु0अ0सं0 231/19 धारा- 41/109 द0प्र0सा0 चालानी थाना सिडकुल
3. मु0अ0सं0 355/20 धारा- 60 आबकारी अधि0 चालानी थाना सिडकुल
4. मु0अ0सं0 33/21 धारा- 8/21 एनडीपीएस चालानी थाना सिडकुल
5. मु0अ0सं0 43/22 धारा- 2,3 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 चालानी थाना सिडकुल
6. मु0अ0सं0 255/22 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना सिडकुल
7. मु0अ0सं0 164/24 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना सिडकुल
8. मु0अ0सं0 697/24 धारा- 303(2),317(2) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
9. मु0अ0सं0 431/25 धारा- 305ए,317(2) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
10. मु0अ0सं0 81/25 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना सिडकुल
11. मु0अ0सं0 431/25 धारा 305(क),317(2) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
12. मु0अ0स0 488/25 धारा 379,411,34 भादवि चालानी थाना सिडकुल
13. मु0अ0स0 598/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
14. मु0अ0स0 629/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
15. मु0अ0स0 609/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
16. मु0अ0स0 623/25धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
17. मु0अ0स0 625/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
18. मु0अ0स0 627/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
19. मु0अ0स0 628/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल

अभि0 सौरभ पुत्र पप्पू निवासी बहादराबाद थाना बहदराबाद जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-434/18 धारा-41/109 द0प्र0सं0 चालानी थाना सिडकुल
2. मु0अ0सं0-45/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
3. मु0अ0सं0-46/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
4. मु0अ0सं0-47/25 धारा- 303(2),317(2),3(5),317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
5. मु0अ0सं0-49/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
6. मु0अ0सं0-50/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
7. मु0अ0सं0-51/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
08. मु0अ0स0 598/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
09. मु0अ0स0 629/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
10. मु0अ0स0 609/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
11. मु0अ0स0 623/25धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
12. मु0अ0स0 625/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
13. मु0अ0स0 627/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
14. मु0अ0स0 628/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
15.मु0अ0स0 488/25 धारा 379,411,34 भादवि चालानी थाना सिडकुल

अभि0 संजय पुत्र काशीराम निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0-133/25 धारा- 305(क),317(2),3(5)317(5) बीएनएस चालानी थाना सिडकुल
2. मु0अ0स0 598/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
3. मु0अ0स0 629/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
4. मु0अ0स0 609/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
5. मु0अ0स0 623/25धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
6. मु0अ0स0 625/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
7. मु0अ0स0 627/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
8. मु0अ0स0 628/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
9. मु0अ0स0 488/25 धारा 379,411,34 भादवि चालानी थाना सिडकुल

अभि0 सुनील कुमार पुत्र करण सिंह, निवासी ग्राम रामपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला बिजनौर, उम्र 30 वर्ष
1. मु0अ0स0 598/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
2. मु0अ0स0 629/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
3. मु0अ0स0 609/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
4. मु0अ0स0 623/25धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
5. मु0अ0स0 625/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
6. मु0अ0स0 627/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
7. मु0अ0स0 628/25 धारा-303(2), 317(2),3(5) BNS चालानी थाना सिडकुल
8. मु0अ0स0 488/25 धारा 379,411,34 भादवि चालानी थाना सिडकुल

बरामद 14 मोटरसाइकिल का विवरण

1. मो0सा0 हीरो स्प्लेंडर प्लस, बिना नंबर प्लेट, रंग काला।
चेसिस नंबर – 07K03F26941, इंजन नंबर – 07KL5E52186।
ई-चालान मशीन से जांच पर वाहन संख्या HR41C-1192 तथा वाहन स्वामी Vinod Malik S/o Dharamveer, निवासी ग्राम Sarsa, थाना Pehowa, जिला Kurukshetra पाया गया।
इस संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 625/25, धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।

2. मो0सा0 यामाहा 125 SS, रंग काला।
चेसिस नंबर – ME135804AB2034B58, इंजन नंबर – 35B4034850।
ई-चालान मशीन से जांच पर DETAIL – NIL प्राप्त हुई।

3. मो0सा0 हीरो स्प्लेंडर प्लस, बिना नंबर प्लेट, रंग काला।
चेसिस नंबर – MBLHAR086HHC43 (अपठनीय), इंजन नंबर – HA10EJEHE28475।
ई-चालान मशीन से जांच पर DETAIL – NIL प्राप्त हुई।

4. मो0सा0 सुपर स्प्लेंडर, वाहन संख्या UK08S-9826, रंग काला।
चेसिस नंबर – MBLJA05EGA9L03421, इंजन नंबर – JA05EBA9L02620।
ई-चालान मशीन से जांच पर वाहन स्वामी Rita Panwar W/o Pawan Kumar, निवासी H.No.177, Ambedkar Nagar, गली नं. 03, ज्वालापुर पाया गया।
इस संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 628/25, धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।

5. मो0सा0 हीरो स्प्लेंडर प्लस, बिना नंबर प्लेट, रंग काला।
चेसिस नंबर – MBLHAW115MHH05378, इंजन नंबर – HA11EVMHHA2119।
ई-चालान मशीन से जांच पर वाहन संख्या UP25DJ-9188 तथा वाहन स्वामी Vikas Gangwar S/o Shankar Lal, निवासी Thiriya Khurd, Meer Ganj, Bareilly (UP) पाया गया।
इस संबंध में मु0अ0सं0 488/23, धारा 379 IPC पंजीकृत है।

6. मो0सा0 हीरो स्प्लेंडर प्लस, बिना नंबर प्लेट, रंग काला।
चेसिस नंबर – MBLHA10BWFHF74, इंजन नंबर – HA10EWFHF34775।
वाइजर पर लाल टेप से Indian Army अंकित।
ई-चालान मशीन से जांच पर DETAIL – NIL प्राप्त हुई।

7. मो0सा0 TVS अपाचे RTR 160, बिना नंबर प्लेट, रंग सफेद/काला।
चेसिस नंबर – MD63BE42J2H40899, इंजन नंबर – BE4GJ2827449।
टंकी पर काले-नारंगी रंग की पट्टी अंकित।
ई-चालान मशीन से जांच पर DETAIL – NIL प्राप्त हुई।

8. मो0सा0 TVS अपाचे RTR 180, बिना नंबर प्लेट, रंग सफेद/काला।
चेसिस नंबर – MD634KE67F2H49915, इंजन नंबर – 0E6HF2153789।
ई-चालान मशीन से जांच पर वाहन संख्या UK07BM-2190 तथा वाहन स्वामी Subhash Chand S/o Dhaniram, निवासी 391/1, Anarwala, Dehradun पाया गया।

9. मो0सा0 यामाहा MT-15, बिना नंबर प्लेट, रंग हरा।
चेसिस नंबर – ME1RG6865R0084411, इंजन नंबर – G3N4E0746427।
ई-चालान मशीन से जांच पर वाहन संख्या UK08BG-6269 तथा वाहन स्वामी
Vijay Shankar Rajbhar S/o Ram Vilas Rajbhar, C/o Jay Kumar Kashyap, Near Dev Bhoomi Model High School, Roshnabad पाया गया।
इस संबंध में मु0अ0सं0 609/2025, धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।

10. मो0सा0 TVS राइडर, बिना नंबर प्लेट, रंग काला/ग्रे।
चेसिस नंबर – MD625AF90S2F05710, इंजन नंबर – CF9ES2731645।
ई-चालान मशीन से जांच पर DETAIL – NIL प्राप्त हुई।

11. मो0सा0 CD डीलक्स, वाहन संख्या UK07AC-3239, रंग काला/लाल।
ई-चालान मशीन से जांच पर वाहन स्वामी विजय भान पुत्र प्रेम सिंह, निवासी मुबारकपुर अलीपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार पाया गया।
इस संबंध में मु0अ0सं0 627/25, धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।

12. मो0सा0 HF डीलक्स, वाहन संख्या UK17P-5066, रंग काला/ग्रे।
ई-चालान मशीन से जांच पर वाहन स्वामी अंकित चौधरी पुत्र तेजपाल, निवासी भंवरी, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार पाया गया।
इस संबंध में मु0अ0सं0 629/25, धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।

13. मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस, वाहन संख्या UK08AP-8957, रंग काला।
इंजन नंबर – HA10AGHHKB1679, चेसिस नंबर – MBLHA08XHHK1200।

14. मो0सा0 वाहन संख्या UK06AG-4733।
चेसिस नंबर – MBLHA10BFFHG1387, इंजन नंबर – HA10ERFHG1638।

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक नितेश शर्मा – थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल
2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर
3. एडिशनल उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र
4. एडिशनल उपनिरीक्षक संजय चौहान
5. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
6. कांस्टेबल रोहित कुमार
7. कांस्टेबल प्रदीप कुमार
8. कांस्टेबल अनिल कंडारी
9. का सुशील चौहान
10. का. विजय नेगी

Related Articles

Back to top button