अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तर प्रदेशउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंऑपरेशन कालनेमिकुंभ मेला तैयारीदुर्घटना

ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसा,, गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक से टकराई कार, चार की मौके पर मौत,, आवारा पशु और तेज रफ्तार बने जानलेवा, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर आई एक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इन्तजार रजा हरिद्वार- ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसा,,

गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक से टकराई कार, चार की मौके पर मौत,,

आवारा पशु और तेज रफ्तार बने जानलेवा, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

ऋषिकेश। ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर आई एक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा देर रात का बताया जा रहा है, जब हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कम थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी। अचानक सामने आई गाय को बचाने के लिए चालक ने वाहन को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा। कार सीधे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और उसमें चार लोग फंसे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो मृतकों की हुई पहचान, दो की शिनाख्त जारी

पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए चार लोगों में से दो की पहचान हो चुकी है। मृतकों की पहचान ऋषिकेश निवासी धीरज जायसवाल और हरिओम के रूप में हुई है। वहीं, अन्य दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने में जुटी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

आवारा पशु और हाईवे सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर रात के समय अक्सर गाय और अन्य पशु सड़क पर घूमते रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटिंग की कमी भी दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रही है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर आवारा पशुओं को हटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, गति सीमा का सख्ती से पालन कराया जाए और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी निर्दोष लोगों की जान लेते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button