अलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

ऑपरेशन कालनेमि में रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,, धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 11 ढोंगी-बहरूपिये गिरफ्तार,, 172 BNSS के तहत सभी आरोपियों पर सख़्त कानूनी कार्रवाई

धर्म की आड़ में अपराध नहीं, कानून के राज में ढोंग नहीं—हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय।

इन्तजार रजा हरिद्वार- ऑपरेशन कालनेमि में रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,,

धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 11 ढोंगी-बहरूपिये गिरफ्तार,,

172 BNSS के तहत सभी आरोपियों पर सख़्त कानूनी कार्रवाई

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार सख़्त और निर्णायक कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले 11 ढोंगी/बहरूपियों को दबोच लिया है।

दिनांक 30 जनवरी 2026 को रानीपुर पुलिस द्वारा शिवालिक नगर, गैस प्लांट क्षेत्र एवं आसपास के संदिग्ध इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो बिना किसी वैध पहचान पत्र के रह रहे थे और धार्मिक भेष धारण कर आमजन को भ्रमित कर रहे थे।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि उक्त सभी व्यक्ति धर्म की आड़ में लोगों से सहानुभूति, दान और अन्य लाभ लेने का प्रयास कर रहे थे। न तो इनके पास कोई अधिकृत पहचान पत्र था और न ही किसी मान्यता प्राप्त धार्मिक संस्था से जुड़े होने के प्रमाण।

172 BNSS के तहत कार्रवाई, कानून के शिकंजे में ढोंगी

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सभी 11 संदिग्धों को धारा 172 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि किसी भी कीमत पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने और समाज को गुमराह करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि उत्तराखण्ड पुलिस अब ढोंग, पाखंड और फर्जी साधुओं के खिलाफ पूरी तरह सख़्त रुख अपनाए हुए है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में स्थानीय जनपद के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए लोग भी शामिल हैं, जो लंबे समय से हरिद्वार में रहकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे—

  1. शिवम नाथ पुत्र भोलानाथ, ग्राम शोसीपुरा, थाना पथरी, उम्र 38 वर्ष
  2. वंश नाथ पुत्र शिवम नाथ, ग्राम घोसीपुरा, थाना पथरी, उम्र 18 वर्ष
  3. गुलमति पुत्र अशोक नाथ, ग्राम गेहसुपुरा, थाना पथरी, उम्र 20 वर्ष
  4. जैनद्दीन पुत्र मेनुकूद्दीन, ग्राम कलकासिया, जिला बारपेटा (असम), हाल पता झुग्गी-झोपड़ी मायावती चौक, शिवालिक नगर, उम्र 26 वर्ष
  5. नूर मोहम्मद पुत्र नुरु, अहबाब नगर, कोतवाली ज्वालापुर, उम्र 52 वर्ष
  6. भाषण अली पुत्र अब्दुल अली, थाना नेरुसर (असम), हाल पता मायावती चौक, शिवालिक नगर, उम्र 29 वर्ष
  7. भावेश पुत्र माहाली, थाना केशिरी, पश्चिम मेदिनीपुर (कोलकाता), उम्र 33 वर्ष
  8. हनीफ पुत्र हसन अली, थाना कलकासिया (असम), हाल पता ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, उम्र 41 वर्ष
  9. शेर अली पुत्र आसनुद्दीन, थाना कलकासिया (असम), हाल पता ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, उम्र 36 वर्ष
  10. बोनी इसराइल पुत्र शोरब अली, थाना मेरुरसर (असम), हाल पता ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, उम्र 54 वर्ष
  11. अब्बू कलाम पुत्र किरामत अली, थाना कलकासिया (असम), उम्र 40 वर्ष

पुलिस का सख़्त संदेश—अब नहीं चलेगा ढोंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि ऑपरेशन कालनेमि का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि समाज में फैल रहे पाखंड और ठगी पर पूर्ण विराम लगाना है। हरिद्वार जैसे धार्मिक नगरी में फर्जी साधुओं और ढोंगियों की कोई जगह नहीं है।

रानीपुर पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति धार्मिक वेश में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी बड़े अपराध को रोक सकती है।

अभियान रहेगा जारी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

👉 धर्म की आड़ में अपराध नहीं, कानून के राज में ढोंग नहीं—हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय।

Related Articles

Back to top button