यूएई-आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल का हरिद्वार दौरा,, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के ग्रामीण उद्यमों का किया निरीक्षण,, महिला उद्यमियों की सफलता पर जताई संतुष्टि, सराहा आजीविका मॉडल

इन्तजार रजा हरिद्वार- यूएई-आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल का हरिद्वार दौरा,,
ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के ग्रामीण उद्यमों का किया निरीक्षण,,
महिला उद्यमियों की सफलता पर जताई संतुष्टि, सराहा आजीविका मॉडल

हरिद्वार, 18 फरवरी 2026। जनपद हरिद्वार में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत संचालित ग्रामीण उद्यम इकाइयों का निरीक्षण करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से आए आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल ने आज विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया। यह दौरा ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में , एवं शामिल रहे, जो इंटरनेशनल अफेयर्स ऑफिस एट द प्रेसिडेंशियल कोर्ट ऑफ यूएई से संबद्ध हैं। उनके साथ , कंट्री कोऑर्डिनेटर, (IFAD) की टीम भी मौजूद रही।
दौरे के दौरान विकासखंड रुड़की स्थित हिलांस बेकरी यूनिट तथा विकासखंड बहादराबाद के सरस विपणन केन्द्र में स्थापित वेस्ट फ्लावर मैनेजमेंट यूनिट का भौतिक निरीक्षण किया गया। यह भ्रमण जनपद के , मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
निरीक्षण के दौरान टीम ने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, विपणन व्यवस्था और परियोजना के तहत ग्रामीण महिलाओं की आय में हुए सुधार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से महिला उद्यमियों से संवाद कर उनके अनुभव सुने और उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। महिला उद्यमियों ने साझा किया कि इस परियोजना से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि सामाजिक सम्मान और आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर डेप्युटी डायरेक्टर महेंद्र सिंह यादव, एमसीएफ टीम के अनमोल जैन, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना सहित रीप एवं एनआरएलएम स्टाफ और सीएलएफ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भ्रमण ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत संचालित नवाचार आधारित ग्रामीण उद्यमों की प्रगति और प्रभाव का आकलन करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ तथा भविष्य में ऐसे मॉडलों को और सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत प्रदान करता है।



