अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में ‘एक्स मुस्लिम यात्रा’ पर बवाल: गंगा सभा का तीखा विरोध,, 🟡 “संत के भेष में कालनेमी”—स्वामी राम विशाल दास पर गंभीर आरोप,, 🟢 धर्मनगरी में बढ़ता तनाव: संत समाज ने दी चेतावनी, प्रशासन सतर्क

इन्तजार रजा हरिद्वार 🟥 हरिद्वार में ‘एक्स मुस्लिम यात्रा’ पर बवाल: गंगा सभा का तीखा विरोध,,
🟡 “संत के भेष में कालनेमी”—स्वामी राम विशाल दास पर गंभीर आरोप,,
🟢 धर्मनगरी में बढ़ता तनाव: संत समाज ने दी चेतावनी, प्रशासन सतर्क

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में प्रस्तावित ‘एक्स मुस्लिम यात्रा’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गंगा सभा ने इस यात्रा का कड़ा विरोध करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बताया है। गंगा सभा के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि हरिद्वार की पहचान सदियों से शांति, आस्था और भाईचारे की रही है, और इस तरह की गतिविधियां शहर के धार्मिक माहौल को बिगाड़ सकती हैं।

विवाद उस समय और गहरा गया जब स्वामी राम विशाल दास महाराज के नेतृत्व में प्रस्तावित इस यात्रा को लेकर संत समाज के कुछ वर्गों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। गंगा सभा से जुड़े संतों ने स्वामी राम विशाल दास पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें “संत के भेष में कालनेमी” तक करार दे दिया। उनका कहना है कि धर्म के नाम पर इस तरह की यात्रा निकालना सनातन परंपराओं के खिलाफ है और इससे समाज में विभाजन की स्थिति बन सकती है।

गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि एक मुस्लिम व्यक्ति के विधिवत हिंदू धर्म में शामिल होने और गंगा स्नान के नाम पर गैर-हिंदू लोगों को हर की पैड़ी तक लाया गया, जिससे गंगा भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

नितिन गौतम ने आरोप लगाया कि कुछ लोग भगवा चोला पहनकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राम विशाल दास महाराज जो पूर्व में कांग्रेस नेता थे उन्होंने ये कृत्य किया है और ऐसे लोग भगवा वेश में कालनेमी है। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

गंगा सभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस यात्रा को तुरंत रोका जाए और किसी भी प्रकार के विवाद को बढ़ने से पहले ही समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार केवल एक शहर नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां हर कदम पर धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। ऐसे में किसी भी विवादित कार्यक्रम की अनुमति देना प्रशासन की बड़ी चूक साबित हो सकती है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

धार्मिक और सामाजिक संगठनों के बीच इस तरह का टकराव हरिद्वार जैसे शांत शहर के लिए चिंता का विषय बन गया है। जहां एक ओर संत समाज परंपराओं और सामाजिक समरसता की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ संगठन अपनी विचारधारा को लेकर मुखर हैं।

फिलहाल, हरिद्वार में माहौल गरमाया हुआ है और सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। अगर समय रहते इस विवाद को शांत नहीं किया गया, तो यह मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है, जिससे पूरे क्षेत्र की शांति और सौहार्द प्रभावित होने का खतरा है।

हरिद्वार में ‘एक्स मुस्लिम यात्रा’ को लेकर विवाद, गंगा सभा ने विरोध, स्वामी राम विशाल दास महाराज को संत के भेष में बताया कालनेमी
एनएसजी, हरिद्वार। बिजनौर से हरिद्वार के हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड तक निकाली गई एक्स मुस्लिम यात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में गंगा सभा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए हिंदूवादी नेता राम विशाल दास महाराज पर गुमराह करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से संबंध रखने वाले स्वामी राम विशाल दास महाराज ने सपा से सांसद इकरा हसन को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। पिछले कुछ समय से वह लगातार हिंदू हितों को लेकर फायर ब्रांड नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राम विशाल दास महाराज, जिन्हें पहले राम विशाल देव के नाम से जाना जाता था, कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनके कांग्रेस के विधायक, सहित कई नेताओं से अच्छे संबंध है। साथ ही भाजपा के एक पूर्व मंत्री के भी स्वामी राम विशाल दास महाराज करीबी बताएं जाते है।

इस पूरे विवाद के बाद हरिद्वार में धार्मिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। गंगा सभा ने स्पष्ट किया है कि मामले में जल्द ही कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button