अपराधअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

उत्तराखण्ड को मिला राष्ट्रीय स्तर पर ‘टॉप अचीवर्स’ अवॉर्ड,, पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश ने मारी बाजी, मुख्यमंत्री ने बताया गर्व का क्षण,, निवेश, पर्यावरण, श्रम व व्यवसाय सुगमता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

इन्तजार रजा हरिद्वार- उत्तराखण्ड को मिला राष्ट्रीय स्तर पर ‘टॉप अचीवर्स’ अवॉर्ड,,
पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश ने मारी बाजी, मुख्यमंत्री ने बताया गर्व का क्षण,,
निवेश, पर्यावरण, श्रम व व्यवसाय सुगमता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

सचिवालय देहरादून में आज उत्तराखण्ड के लिए एक और गौरव का क्षण सामने आया, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उद्योग सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय ने राष्ट्रीय व्यापार सुधार कार्य योजना (Business Reforms Action Plan – BRAP) 2024 के अंतर्गत प्रदेश को प्राप्त ‘टॉप अचीवर्स’ पुरस्कार भेंट किया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदान किया गया था, जिसे उद्योग सचिव ने मुख्यमंत्री को सौंपा।

पांच सुधार श्रेणियों में उत्तराखण्ड देश में अग्रणी

उत्तराखण्ड को यह सम्मान देशभर में व्यवसाय सुगमता से जुड़े पाँच महत्वपूर्ण सुधार क्षेत्रों में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए दिया गया है। ये सुधार श्रेणियाँ हैं—

  1. व्यवसाय प्रवेश (Ease of Entry)
  2. निर्माण परमिट सक्षमकर्ता (Construction Permit Enabler)
  3. पर्यावरण पंजीकरण (Environment Registration)
  4. निवेश सक्षमकर्ता (Investment Enabler)
  5. श्रम विनियमन सक्षमकर्ता (Labour Regulation Enabler)

इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप अचीवर्स की श्रेणी में पहुंचाया है।

“राज्य के सतत प्रयासों का परिणाम” — मुख्यमंत्री धामी

पुरस्कार ग्रहण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि—
राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिलना उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि प्रदेश की व्यवसाय सुगमता बढ़ाने के लिए किए गए सतत सुधारों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि राज्य ने हाल के वर्षों में सरल, पारदर्शी और निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जिसका लाभ उद्योग जगत और निवेशकों दोनों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सुधारों का उद्देश्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन, समावेशी विकास और नवीन रोजगार अवसरों को भी प्राथमिकता देना है।

प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि BRAP 2024 में शीर्ष राज्यों में शामिल होना निवेशकों का भरोसा और बढ़ाएगा।
उन्होंने कहा—
औद्योगिक विकास प्रदेश की समृद्धि का प्रमुख आधार है। उद्योगों के विस्तार से न सिर्फ आर्थिक प्रगति होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।” उन्होेंने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य की मजबूत छवि स्थापित करेगी।

उद्योग विभाग के प्रयासों की सराहना

इस अवसर पर उद्योग सचिव विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विभाग की टीमवर्क और राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विभिन्न अनुमति प्रक्रियाओं को सरल, डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का यह प्रतिफल है। कार्यक्रम में महानिदेशक उद्योग डॉ. सौरव गहरवार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button