अलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंमौसम अपडेट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा,, 26 फरवरी से 3 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना,, मौसम विभाग की चेतावनी, पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी

इन्तजार रजा हरिद्वार- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा,,

26 फरवरी से 3 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना,,

मौसम विभाग की चेतावनी, पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी

देहरादून। (IMD) ने में 26, 27, 28 फरवरी तथा 1, 2 और 3 मार्च तक मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है। विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों, यात्रियों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ी मार्गों पर फिसलन बढ़ने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button