हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में देर रात एक डेयरी फार्म में गुलदार जंगल से निकलकर कुत्ते का शिकार करने के उद्देश्य से घुस गया। किन्तु कुत्तों ने भी हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डटकर सामना किया। कुत्ते गुलदार पर इतने भारी पड़े कि गुलदार को घायल कर दिया। इस बीच शोर शराबा होता देख डेयरी फार्म के मालिक ने भी गुलदार के साथ कुत्तों की फाइट देख ली। उसने आनन फानन में कमरे का गेट बंद किया। इस तरह गुलदार कमरे में फंस गया। गुलदार कुत्तों के हमले से इतना डर गया कि वो आलमारी के ऊपर जाकर बैठ गया। गुलदार आने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की की टीम गुलदार का रेस्क्यू करने मौके पर पहुंची। वन रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि देर रात 3 बजे एक गुलदार के बहादराबाद क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा गया तो गुलदार एक कमरे में बंद था। जिसके बाद गुलदार को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चलाया गया। पहले गुलदार को दो बार ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की गई। लेकिन किसी कारणवश वह ट्रेंकुलाइज नहीं हुआ. उसके बाद डायरेक्ट पिंजरे में ही गुलदार को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि गुलदार जंगल से निकाल कर कुत्ते का शिकार करने के लिए क्षेत्र में आया था। लेकिन वह फंस गया। गुलदार को रेस्क्यू सेंटर में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
देहरादून में भाजपा का ‘विकास मंथन’! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष ने जनप्रतिनिधियों को दिया मिशन 2027 का मंत्र,, “जनता से संवाद बढ़ाओ, विकास को घर-घर पहुंचाओ” — महापौरों, नगर निकाय अध्यक्षों, जिला पंचायत प्रतिनिधियों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठन और सरकार के तालमेल पर जोर,, “इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार” — उत्तराखंड के शहरी और ग्रामीण विकास को जनकेंद्रित बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने तय किया रोडमैप,,
May 29, 2026
हरिद्वार में मजदूर नेताओं पर गुंडा एक्ट के विरोध में उबाल! रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में गूंजा विरोध, एक दर्जन से अधिक ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को दी चेतावनी,, “मजदूर नेता गुंडे नहीं, हक की लड़ाई लड़ने वाले प्रतिनिधि हैं” — संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा ने प्रशासन पर लगाया पूंजीपतियों के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप,, “फर्जी मुकदमे और गुंडा एक्ट वापस लो” — सामाजिक संगठनों, मजदूर यूनियनों और नागरिकों ने कहा, मजदूर आंदोलन को दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला,,
May 29, 2026
ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए बड़ा प्रशासनिक एक्शन! लक्सर के 12 गांवों में जमीनों की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक, किसानों और भू-माफियाओं में मची हलचल,, “अब न होगी रजिस्ट्री, न बदलेगा भूमि उपयोग” — डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर प्रशासन सख्त, ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी तेज,, “अनाधिकृत निर्माण करने वालों पर भी कसेगा शिकंजा” — राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के प्रभावित क्षेत्रों में धारा-3ए की कार्रवाई पूरी होने तक सभी प्रकार के निर्माण और भूमि परिवर्तन पर प्रतिबंध,,
May 29, 2026
कलियर के आसफनगर से पाकिस्तान कनेक्शन का सनसनीखेज खुलासा! 15 बैंक खातों के जरिए करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का जाल, सोनम गिरफ्तार, कई और रडार पर,, “व्हाट्सएप कॉल पर मिलते थे पाकिस्तान से निर्देश” — जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में सामने आया बड़ा नेटवर्क, खातों में पैसा आते ही दूसरे अकाउंट में किया जाता था ट्रांसफर,, “आर्थिक तंगी बनी जाल का जरिया या बड़ी साजिश का हिस्सा?” — कलियर की युवती सोनम गिरफ्तार, 20 लाख से अधिक रकम ट्रांसफर करने की बात सामने आई, अन्य संदिग्धों की तलाश जारी,,
May 29, 2026
Check Also
Close