Daily Live Uttarakhand updateअपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंएनकाउंटरखुलासागिरफ्तारी

रुड़की में आधी रात पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, अमन हत्याकांड के तीन आरोपी दबोचे,, नगला इमरती में बदमाशों ने पुलिस टीम पर झोंकी गोलियां, जवाबी फायरिंग में सौरभ घायल; दो आरोपी भाग निकले तो पुलिस ने कांबिंग कर दबोचा,,

पूछताछ में घायल आरोपी ने खोला राज—तीनों ने मिलकर की थी ठेका कारोबारी अमन की हत्या, पुलिस ने हथियार और वारदात से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू की

रुड़की में आधी रात पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, अमन हत्याकांड के तीन आरोपी दबोचे,,

नगला इमरती में बदमाशों ने पुलिस टीम पर झोंकी गोलियां, जवाबी फायरिंग में सौरभ घायल; दो आरोपी भाग निकले तो पुलिस ने कांबिंग कर दबोचा,,

पूछताछ में घायल आरोपी ने खोला राज—तीनों ने मिलकर की थी ठेका कारोबारी अमन की हत्या, पुलिस ने हथियार और वारदात से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू की

रुड़की। ठेके कारोबारी अमन की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी रुड़की पुलिस की रविवार तड़के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। नगला इमरती क्षेत्र में पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

घायल आरोपी को तत्काल रुड़की अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अस्पताल पहुंचकर उससे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में घायल आरोपी सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा ने अमन हत्याकांड में तीन लोगों के शामिल होने की बात बताई।पुलिस के अनुसार, अमन की हत्या के बाद से ही अलग-अलग पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान 23 अगस्त की रात पुलिस को मुखबिर से बाइक सवार तीन संदिग्धों के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने उनका पीछा करते हुए नगला इमरती के पास उन्हें घेर लिया।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सौरभ घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाके में व्यापक कांबिंग अभियान चलाया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्पित सैनी पुत्र कुलबीर सैनी, निवासी ग्राम ठसका, कोतवाली मंगलौर, उम्र 19 वर्ष और दीप यादव पुत्र जोगिंदर यादव, निवासी माता वाला हसन बाग, कस्बा लंढौरा, कोतवाली मंगलौर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

इस तरह अमन हत्याकांड में पुलिस ने तीनों कथित आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जानकारी जुटा रही है।

मुठभेड़ और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने अब इस हत्याकांड की पूरी कड़ी जोड़ने की चुनौती है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button