अलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंजनसुनवाईनिरीक्षणपॉलिटिकल तड़काप्रतिबंधितप्रशासन

हरिद्वार में राशन कार्डों पर ‘क्लीनअप मिशन’ शुरू! डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा प्रहार, फर्जी नाम और बाहरी घुसपैठ पर चलेगी प्रशासनिक कैंची,, “मृतकों के नाम हटाओ, संदिग्ध कार्ड खोजो और सिस्टम की सफाई करो” — डीएम ने पूर्ति विभाग को दिए अल्टीमेटम जैसे निर्देश, सत्यापन में ढिलाई पर जताई सख्ती,, “सरकारी योजनाओं में सेंधमारी नहीं होगी बर्दाश्त” — राशन कार्ड फर्जीवाड़े पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान, अब अपात्रों की होगी पहचान और पात्रों को मिलेगा पूरा हक,,

हरिद्वार में राशन कार्डों पर ‘क्लीनअप मिशन’ शुरू! डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा प्रहार, फर्जी नाम और बाहरी घुसपैठ पर चलेगी प्रशासनिक कैंची,,

“मृतकों के नाम हटाओ, संदिग्ध कार्ड खोजो और सिस्टम की सफाई करो” — डीएम ने पूर्ति विभाग को दिए अल्टीमेटम जैसे निर्देश, सत्यापन में ढिलाई पर जताई सख्ती,,

“सरकारी योजनाओं में सेंधमारी नहीं होगी बर्दाश्त” — राशन कार्ड फर्जीवाड़े पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान, अब अपात्रों की होगी पहचान और पात्रों को मिलेगा पूरा हक,,

इन्तजार रजा हरिद्वार: हरिद्वार में राशन कार्ड व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अब सफाई अभियान का बिगुल बजा दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में राशन कार्डों के सत्यापन, फर्जी नामों की पहचान और बाहरी लोगों की संभावित घुसपैठ पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं होगी।

बैठक के दौरान डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में राशन कार्डों का सत्यापन कार्य तेजी से पूरा किया जाए और जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम तत्काल प्रभाव से राशन कार्डों से अलग किए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का राशन कार्ड किसी भी दशा में न बनाया जाए और पूरे सिस्टम पर सख्त निगरानी रखी जाए।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि राशन कार्ड गरीब और जरूरतमंद परिवारों के अधिकारों से जुड़ा संवेदनशील विषय है। ऐसे में यदि अपात्र लोग योजनाओं का लाभ लेने के लिए सिस्टम में घुसपैठ करते हैं तो इससे पात्र लोगों का अधिकार प्रभावित होता है। प्रशासन अब इसी पर सख्त नजर बनाए हुए है।

राशन कार्ड फर्जीवाड़े की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं मजबूत करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में साफ संकेत दिए गए कि यदि सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जवाबदेही भी तय की जा सकती है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. लालित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, एसएलओ आकाश जोशी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अमित कुमार चंद, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

डीएम के तेवरों के बाद अब चर्चा इस बात की है कि हरिद्वार में राशन कार्ड व्यवस्था में बड़े स्तर पर सत्यापन और छंटनी अभियान देखने को मिल सकता है। प्रशासन ने संकेत दे दिए हैं कि सरकारी योजनाओं में अब सिर्फ पात्रों का हक सुरक्षित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button