कलियर में रैन बसेरे सहित दरगाह क्षैत्र की सफाई व्यवस्था पर सवाल! दरगाह बाहरी क्षैत्र रैन बसेरा आदि ड्यूटी पॉइंट से गायब सुपरवाइजर, गंदगी के अंबार और कुडे के ढेरो के बीच जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न,, जगह-जगह कूड़े ढेर और गंदगी के अंबार आदेशों के बावजूद नहीं दिख रहा सुधार! आखिर जिम्मेदार सुपरवाइजरी मैदान में हैं या सिर्फ फाइलों में? ड्यूटी चार्ट लागू होने के बाद भी नहीं बदले हालात, लोगों ने कहा—’मैदान में नहीं, सिर्फ दफ्तर और अन्य ड्यूटी पॉइंट्स के चक्कर में दिखते हैं सफाई सुपरवाइजर’, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज,, सफाई व्यवस्था बेपटरी! ड्यूटी छोड़ ‘सेटिंग/गेटिंग’ में व्यस्त सुपरवाइजर पर उठे सवाल,,
रैन बसेरा, बाहरी परिसर और प्रमुख मार्गों पर पसरी गंदगी से श्रद्धालु परेशान, जिम्मेदार कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल,, कूड़े के ढेर, बदबू और अव्यवस्था के बीच सवाल—क्या जिम्मेदार वास्तव में अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद हैं या सिर्फ कागजी निरीक्षण तक सीमित हैं?,मैदान में सफाई कम और कार्यालयों के चक्कर ज्यादा! ड्यूटी पॉइंट से अनुपस्थिति के आरोपों के बीच सुपरवाइजरी व्यवस्था पर उठी उंगलियां।

कलियर में रैन बसेरे सहित दरगाह क्षैत्र की सफाई व्यवस्था पर सवाल! दरगाह बाहरी क्षैत्र रैन बसेरा आदि ड्यूटी पॉइंट से गायब सुपरवाइजर, गंदगी के अंबार और टुडे के ढेरो के बीच जवाबदेही पर उठे गंभीर प्रश्न,,
जगह-जगह कूड़े ढेर और गंदगी के अंबार आदेशों के बावजूद नहीं दिख रहा सुधार! आखिर जिम्मेदार सुपरवाइजरी मैदान में हैं या सिर्फ फाइलों में?
ड्यूटी चार्ट लागू होने के बाद भी नहीं बदले हालात, लोगों ने कहा—’मैदान में नहीं, सिर्फ दफ्तर और अन्य ड्यूटी पॉइंट्स के चक्कर में दिखते हैं सफाई सुपरवाइजर’, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज,,
सफाई व्यवस्था बेपटरी! ड्यूटी छोड़ ‘सेटिंग/गेटिंग’ में व्यस्त सुपरवाइजर पर उठे सवाल,,
। इन्तजार रजा हरिद्वार/(पिरान कलियर) पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरगाह प्रबंधन द्वारा हाल ही में सुपरवाइजरों के ड्यूटी पॉइंट बदलकर व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश की गई थी, लेकिन क्षेत्र में फैली गंदगी और निगरानी व्यवस्था की स्थिति देखकर लोगों का कहना है कि आदेशों का असर धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए नियुक्त सुपरवाइजर श्री राव सिकंदर अपने निर्धारित कार्यस्थल पर नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते। लोगों का कहना है कि जिस अधिकारी को बाहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, निरीक्षण और कर्मचारियों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है, यदि वही मौके पर मौजूद न रहे तो व्यवस्था प्रभावित होना स्वाभाविक है।
22 जून 2026 को जारी ड्यूटी चार्ट में संबंधित सुपरवाइजर को बाहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की निगरानी, आवश्यक सफाई सामग्री की मांग, क्षेत्र का निरीक्षण तथा अन्य प्रशासनिक दायित्व सौंपे गए हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर और गंदगी दिखाई देने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
सूत्रों का दावा है कि ड्यूटी परिवर्तन के बाद भी संबंधित सुपरवाइजर नई जिम्मेदारी पर पूरी तरह सक्रिय नहीं दिख रहे। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि यदि यह सही है तो वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
फाइल फोटो कल दिनांक 05/07/2026 की वाल से
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि दरगाह प्रबंधन ड्यूटी रजिस्टर, उपस्थिति रिकॉर्ड, निरीक्षण रिपोर्ट और मौके की स्थिति का मिलान कर यह सुनिश्चित करे कि सभी कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

(नोट: दरगाह प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)



