अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंगिरफ्तारी

राजपुर में दो नाबालिग मासूम बालिकाओं से छेड़छाड़/दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई,, जनरल स्टोर संचालक गढ निवासी  56 वर्षीय अनुज वालिया पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, मेडिकल व ब्यान दर्ज होने के बाद दबोचा गया आरोपी,, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी सफलता

राजपुर में दो नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़/दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई,,

जनरल स्टोर संचालक गढ निवासी  56 वर्षीय अनुज वालिया पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, मेडिकल व ब्यान दर्ज होने के बाद दबोचा गया आरोपी,,

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी सफलता

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बालिकाओं के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के बेहद संवेदनशील मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2026 को पीड़ित बालिकाओं के परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा संख्या 241/26 दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम राजपुर स्थित एक जनरल स्टोर/कन्फेक्शनरी के संचालक ने दुकान के भीतर दोनों नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया, आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और उनके बयान दर्ज कराए।

इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अनुज वालिया (56 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम गढ़, पोस्ट ऑफिस गढ़मीरपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को 6 जुलाई 2026 को गढ़मीरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64, 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3(क)/4(2) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

इस कार्रवाई को रानीपुर पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई त्वरित कार्रवाई बताया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल जयदेव तथा कांस्टेबल महेन्द्र तोमर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button