उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंपॉलिटिकल तड़का

विधायक मौ. शहजाद का दो-टूक जवाब!,, ’35 मीटर सड़क को लेकर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह निराधार, विकास कार्यों को बदनाम करने की साजिश’,, बोले— जनता सच जानती है, बिना तथ्यों के लगाए जा रहे आरोपों से विकास नहीं रुकेगा

विधायक मौ. शहजाद का दो-टूक जवाब!,,

’35 मीटर सड़क को लेकर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह निराधार, विकास कार्यों को बदनाम करने की साजिश’,,

बोले— जनता सच जानती है, बिना तथ्यों के लगाए जा रहे आरोपों से विकास नहीं रुकेगा

हरिद्वार। सड़क निर्माण को लेकर चल रही चर्चाओं पर विधायक मोहम्मद शहजाद ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि 35 मीटर सड़क को लेकर फैलाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना किसी तथ्य और प्रमाण के भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में कराए गए सभी विकास कार्य नियमों और पारदर्शिता के साथ हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि महज 35 मीटर सड़क को लेकर घोटाले की कहानी गढ़ना समझ से परे है।

मोहम्मद शहजाद ने कहा कि कुछ लोगों के निजी हित पूरे नहीं होने के कारण इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका दावा है कि विकास कार्यों को बदनाम करने और उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से इस प्रकार की बातें प्रचारित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास कोई ठोस साक्ष्य हैं तो उन्हें संबंधित सक्षम मंच पर प्रस्तुत करना चाहिए, लेकिन बिना प्रमाण के आरोप लगाना जनता के साथ भी अन्याय है।

विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सत्यापित तथ्यों पर विश्वास करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र का विकास पहले की तरह आगे भी पूरी पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button