हरेला पर एनयूजे (उत्तराखंड) का पर्यावरण संदेश,, पत्रकारों ने किया पौधारोपण, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह को पौधा भेंट कर दी शुभकामनाएं,, तरुण हिमालय इंटर कॉलेज में लगाए 11 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हरेला पर एनयूजे (उत्तराखंड) का पर्यावरण संदेश,,
पत्रकारों ने किया पौधारोपण, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह को पौधा भेंट कर दी शुभकामनाएं,,
तरुण हिमालय इंटर कॉलेज में लगाए 11 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
हरिद्वार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) उत्तराखंड की हरिद्वार जिला इकाई ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पौधा भेंट किया तथा हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं।
जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने एनयूजे के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जब मीडियाकर्मी स्वयं पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
इसके बाद संगठन की ओर से तरुण हिमालय इंटर कॉलेज, हरिद्वार परिसर में सामूहिक पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के 11 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों ने पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव नवीन चंद्र पांडे ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रचार मंत्री मुदस्सिर मंसूरी ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सूर्या सिंह राणा, प्रभाष भटनागर, धीरेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र कुमार, भगवती प्रसाद गोयल और त्रिलोक चंद्र भट्ट सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक पौधारोपण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।



