उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

देहरादून में कल भारी बारिश का अलर्ट, कल कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, 18 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित,, आईएमडी और एनडीएमए की चेतावनी के बाद डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी किए आदेश, सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

देहरादून में कल भारी बारिश का अलर्ट, कल कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,,

ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, 18 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित,,

आईएमडी और एनडीएमए की चेतावनी के बाद डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी किए आदेश, सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल (एनडीएमए) द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना को देखते हुए 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार को बंद रहेंगे। इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के चलते कई जिलों में भारी वर्षा का दौर जारी है। ऐसे में प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल 18 जुलाई 2026 के लिए घोषित किया गया है। आगे की स्थिति मौसम की परिस्थितियों और विभागीय पूर्वानुमान के आधार पर तय की जाएगी। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से प्रशासन की ओर से जारी आदेशों का पालन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button