Daily Live Uttarakhand updateअपराधअपीलअलर्टअवैध धार्मिक स्थलों की बांढआरोप निराधारइन्वेस्टिगेशनउत्तर प्रदेशउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

देहरादून में बिना पंजीकरण संचालित मदरसा सील, 125 बच्चे अध्ययनरत मिले,, आईएसबीटी के पास आजाद कॉलोनी में जिला प्रशासन की कार्रवाई, दो अन्य मदरसा संचालकों से लिया लिखित शपथ-पत्र,, प्रशासन ने स्पष्ट किया—विधिवत पंजीकरण के बिना नहीं चलेंगे संस्थान, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

देहरादून में बिना पंजीकरण संचालित मदरसा सील, 125 बच्चे अध्ययनरत मिले,,

आईएसबीटी के पास आजाद कॉलोनी में जिला प्रशासन की कार्रवाई, दो अन्य मदरसा संचालकों से लिया लिखित शपथ-पत्र,,

प्रशासन ने स्पष्ट किया—विधिवत पंजीकरण के बिना नहीं चलेंगे संस्थान, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

देहरादून। जिला प्रशासन ने बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आईएसबीटी के पास आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया को सील कर दिया। प्रशासनिक जांच के दौरान यहां करीब 125 बच्चे अध्ययनरत पाए गए।

जिला प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मदरसे के संचालन से संबंधित दस्तावेजों और पंजीकरण की स्थिति की जांच की गई। बताया गया कि संस्थान विधिवत पंजीकृत नहीं था। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार मदरसे को सील करने की कार्रवाई की।

इसी कार्रवाई के दौरान दो अन्य मदरसों के संचालकों को भी निर्देश दिए गए। दोनों संचालकों से लिखित शपथ-पत्र लिया गया कि वे विधिवत पंजीकरण कराए बिना अपने संस्थानों का संचालन नहीं करेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों के संचालन के लिए निर्धारित नियमों और पंजीकरण प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। बिना आवश्यक अनुमति या पंजीकरण के संस्थान संचालित पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित होने वाले अन्य संस्थानों को लेकर भी निगरानी बढ़ने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना और बच्चों की शिक्षा से जुड़े संस्थानों में निर्धारित मानकों को लागू कराना है।

Related Articles

Back to top button