हरिद्वार BIG BREAKING: गढ़मीरपुर की मुख्य सड़क पर सियासी भूचाल! वोट दिया, लेकिन चौड़ी सड़क नहीं मिली; क्या जनप्रतिनिधि समेट पाएंगे ग्रामीणों का आक्रोश?…… ज्वालापुर विधानसभा के बड़े ग्रामीण वोट बैंक में नाराजगी के संकेत, पांच साल बाद भी मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण पर सन्नाटा क्यों? ग्रामीणों का सवाल—जब वोट मांगने आते हैं तो वादे होते हैं, अब सड़क की बारी आई तो जिम्मेदार जनप्रतिनिधि खामोश क्यों?
गढ़मीरपुर का सवाल अब सीधे सियासत से है—वोट के समय गांव याद आता है, तो विकास के समय गढ़मीरपुर की अनदेखी क्यों? पांच साल बाद भी चौड़ीकरण पर सन्नाटा क्यों? आखिर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ग्रामीणों का विरोध समेट पाएंगे या यह नाराजगी और गहरी होगी? फिलहाल ग्रामीणों की मांग साफ है—हमें लीलापोती नहीं, चौड़ी और सुरक्षित सड़क चाहिए।

हरिद्वार BIG BREAKING: गढ़मीरपुर की मुख्य सड़क पर सियासी भूचाल! वोट दिया, लेकिन चौड़ी सड़क नहीं मिली; क्या जनप्रतिनिधि समेट पाएंगे ग्रामीणों का आक्रोश?……
ज्वालापुर विधानसभा के बड़े ग्रामीण वोट बैंक में नाराजगी के संकेत, पांच साल बाद भी मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण पर सन्नाटा क्यों? ग्रामीणों का सवाल—जब वोट मांगने आते हैं तो वादे होते हैं, अब सड़क की बारी आई तो जिम्मेदार जनप्रतिनिधि खामोश क्यों?
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पंचपुरी गढ़मीरपुर में मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है। सड़क के नवीनीकरण की तैयारी के बीच ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि आखिर वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा? ग्रामीणों की मांग है कि सड़क पर केवल डामर की नई परत बिछाकर औपचारिकता पूरी न की जाए, बल्कि नवीनीकरण के साथ सड़क का चौड़ीकरण भी कराया जाए।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब सड़क की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज उठने लगी। अब सवाल सिर्फ खराब सड़क का नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही का भी है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज है कि आखिर पांच साल के राजनीतिक कार्यकाल में गांव के मुख्य मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल क्यों नहीं हो सकी?
वोट दिया, उम्मीदें लगाईं, लेकिन सड़क चौड़ीकरण पर सन्नाटा क्यों?
पंचपुरी गढ़मीरपुर को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण ग्रामीण इलाकों में गिना जाता है। यहां के लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही इसी मुख्य मार्ग पर निर्भर है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब चुनाव आते हैं तो जनप्रतिनिधि गांव-गांव पहुंचकर विकास के वादे करते हैं, जनता भी उम्मीद के साथ अपना वोट देती है, लेकिन जब बुनियादी सुविधाओं की बात आती है तो वर्षों पुरानी समस्याएं जस की तस क्यों बनी रहती हैं?
आखिर गढ़मीरपुर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर अब तक क्या प्रयास हुए? क्या इसका प्रस्ताव तैयार हुआ? क्या विभागीय स्तर पर कोई सर्वे कराया गया? यदि सड़क चौड़ीकरण जरूरी है तो इसके लिए बजट और स्वीकृति की दिशा में पहल क्यों नहीं दिखाई दे रही?
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें राजनीतिक आश्वासन नहीं, धरातल पर विकास चाहिए। केवल सड़क की मरम्मत को विकास बताना उस समस्या का समाधान नहीं है, जिससे गांव के लोग रोजाना जूझ रहे हैं।
विरोध समेट पाएंगे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि या बढ़ेगा जनआक्रोश?
गढ़मीरपुर में सड़क चौड़ीकरण की मांग अब एक व्यक्ति की आवाज से आगे बढ़कर ग्रामीणों के बीच चर्चा का मुद्दा बन रही है। सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों ने भी इस मामले को नई दिशा दी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की नाराजगी को दूर करने के लिए आगे आएंगे? क्या कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर सड़क की वास्तविक स्थिति देखेगा और चौड़ीकरण की मांग को संबंधित विभाग तक पहुंचाएगा?
या फिर ग्रामीणों को एक बार फिर आश्वासन देकर मामला शांत कराने की कोशिश होगी?
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में ग्रामीणों की नाराजगी को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। हालांकि इस मुद्दे का चुनावी असर क्या होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।
हादसों के बाद भी सबक नहीं? पहले 2-3 मौतें, अब भी संकरा मार्ग!
सड़क चौड़ीकरण की मांग के पीछे सबसे गंभीर वजह जनसुरक्षा है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस मार्ग पर पूर्व में दुर्घटनाओं के कारण 2-3 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद सड़क की चौड़ाई बढ़ाने को लेकर ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, कार, स्कूली बच्चे और अन्य वाहन गुजरते हैं। संकरी सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर नई परत बिछाने से उसकी चौड़ाई नहीं बढ़ेगी। यदि समस्या संकरे मार्ग की है तो उसका समाधान भी चौड़ीकरण से ही संभव है।
सवाल सीधा है—क्या जिम्मेदारों को किसी और बड़े हादसे का इंतजार है?
‘हक की आवाज उठाना जुर्म है तो यह जुर्म बार-बार करूंगा’
सड़क चौड़ीकरण को लेकर आवाज उठा रहे एक स्थानीय व्यक्ति ने राजनीतिक व्यवस्था पर तीखा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उनका कोई चुनावी स्वार्थ नहीं है और न ही उन्हें किसी पद या राजनीतिक लाभ की लालसा है।
उन्होंने दोटूक कहा—
“अगर गांव का मुख्य मार्ग खराब है, उस पर पहले 2-3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और अब केवल लीलापोती की जाएगी, तो इसके खिलाफ आवाज उठाना अगर जुर्म है तो मैं यह जुर्म बराबर करता रहूंगा। अपनी पंचपुरी के मुख्य मार्गों के लिए हक की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा। मुझे न कोई चुनाव लड़ना है और न किसी का कोई लालच है। मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि गांव के लोगों को सुरक्षित सड़क मिले।”
उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि पांच साल बाद यदि सड़क मिल रही है और वह भी केवल लीलापोती के रूप में, तो इस पर सवाल उठाना जरूरी है। गांव के लोगों को भी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा।
ज्वालापुर विधानसभा के बड़े वोट बैंक की अनदेखी आखिर क्यों?
इस पूरे मामले में एक अहम राजनीतिक सवाल ग्रामीण मतदाताओं की अपेक्षाओं को लेकर उठ रहा है। गढ़मीरपुर और पंचपुरी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गांव की आबादी और मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भी इस क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
यदि इतने महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से उठ रही है तो फिर इस पर गंभीरता क्यों नहीं दिखाई गई?
क्या जनप्रतिनिधियों ने इस मांग को प्राथमिकता नहीं दी? क्या विभागीय अड़चनें हैं? क्या भूमि उपलब्धता का मामला है? या फिर चौड़ीकरण की योजना ही आगे नहीं बढ़ पाई?
इन सवालों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों और विभाग की स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है। ग्रामीणों को यह जानने का अधिकार है कि सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव किस स्तर पर है और इसे पूरा करने में क्या बाधाएं हैं।
चौड़ीकरण पर सन्नाटा क्यों? अब जवाब देने की बारी किसकी?
ग्रामीणों की मांग है कि सड़क का नवीनीकरण चौड़ीकरण की योजना के साथ कराया जाए। संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण करे, सड़क की वास्तविक चौड़ाई का आकलन करे और भूमि, बजट तथा तकनीकी स्वीकृति से जुड़ी स्थिति सार्वजनिक करे।
अब निगाहें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर टिकी हैं। क्या गढ़मीरपुर की आवाज सुनी जाएगी? क्या सड़क चौड़ीकरण की दिशा में कोई ठोस निर्णय होगा? या फिर नई परत बिछाकर एक बार फिर जनता को पुराने संकरे मार्ग के भरोसे छोड़ दिया जाएगा?
गढ़मीरपुर का सवाल अब सीधे सियासत से है—वोट के समय गांव याद आता है, तो विकास के समय गढ़मीरपुर की अनदेखी क्यों? पांच साल बाद भी चौड़ीकरण पर सन्नाटा क्यों? आखिर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ग्रामीणों का विरोध समेट पाएंगे या यह नाराजगी और गहरी होगी?
फिलहाल ग्रामीणों की मांग साफ है—हमें लीलापोती नहीं, चौड़ी और सुरक्षित सड़क चाहिए।



