Daily Live Uttarakhand updateउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार BIG BREAKING: मां गंगा की गोद में सीएम धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज, जलीय जीवों के संरक्षण की बड़ी पहल! विश्व मात्स्यिकी दिवस पर अमरापुर घाट पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने का दिया संदेश; आमजन से की संरक्षण में भागीदारी की अपील

10 हजार मत्स्य बीजों का संचय गंगा की प्राकृतिक संपदा को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने इस पहल के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि मां गंगा का संरक्षण केवल आस्था नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

हरिद्वार BIG BREAKING: मां गंगा की गोद में सीएम धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज, जलीय जीवों के संरक्षण की बड़ी पहल!

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर अमरापुर घाट पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने का दिया संदेश; आमजन से की संरक्षण में भागीदारी की अपील

 

मां गंगा की गोद में जलीय जैव विविधता को समृद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में बड़ी पहल की। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर अमरापुर घाट पहुंचे मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में 10 हजार मत्स्य बीज संचय किए। इस पहल के जरिए गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा को बढ़ावा देने और जलीय पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।

मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा केवल हमारी आस्था और संस्कृति का आधार नहीं, बल्कि प्रदेश की अनमोल प्राकृतिक विरासत भी हैं। गंगा की निर्मलता, अविरलता और जैव विविधता को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

गंगा संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों में मत्स्य बीज संचयन जैसी पहल जलीय जीवों के संरक्षण और प्राकृतिक मत्स्य संसाधनों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे नदी में मछलियों की उपलब्धता बढ़ाने और पारिस्थितिक संतुलन मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने आमजन से गंगा में कूड़ा-कचरा और प्रदूषण न फैलाने, जलीय जीवों के प्राकृतिक आवास सुरक्षित रखने तथा नदी की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

10 हजार मत्स्य बीजों का संचय गंगा की प्राकृतिक संपदा को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने इस पहल के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि मां गंगा का संरक्षण केवल आस्था नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

Related Articles

Back to top button