उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और कुंभ-2027 की झलक लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी, नई दिल्ली में प्राप्त किया मार्गदर्शन ### पीएम मोदी को भेंट किए देवभूमि के पारंपरिक उत्पाद, मलारी की हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, बद्री घी, शुद्ध शहद और मां गंगा की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

### उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और कुंभ-2027 की झलक लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी, नई दिल्ली में प्राप्त किया मार्गदर्शन
### पीएम मोदी को भेंट किए देवभूमि के पारंपरिक उत्पाद, मलारी की हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, बद्री घी, शुद्ध शहद और मां गंगा की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश शक्तिशाली, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, पारंपरिक विरासत और स्थानीय उत्पादों की अनूठी पहचान से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए।
इनमें मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल शामिल रहे।
### कुंभ-2027 की भव्यता का दिया विशेष संदेश
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता और आध्यात्मिक महत्ता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भी सादर भेंट की। यह उपहार उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक रहा।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के दुश्मनों की साजिशों को नाकाम करने, युवाशक्ति और मातृशक्ति के सपनों को साकार करने तथा विकास एवं सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करने वाला नेतृत्व बताया।
इस मुलाकात के माध्यम से मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संदेश भी दिया। साथ ही हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ-2027 की भव्यता को लेकर भी देवभूमि की आध्यात्मिक पहचान सामने रखी।



