SDRF उत्तराखंड को मिला नया सेनानायक! IPS अजय गणपति ने संभाली कमान, आपदा में त्वरित कार्रवाई के लिए दिए सख्त निर्देश…. 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय गणपति बने SDRF के 11वें सेनानायक; कार्यभार संभालते ही अधिकारियों और जवानों से किया संवाद, टीम की सुरक्षा और अनुशासन पर दिया विशेष जोर

SDRF उत्तराखंड को मिला नया सेनानायक! IPS अजय गणपति ने संभाली कमान, आपदा में त्वरित कार्रवाई के लिए दिए सख्त निर्देश….
2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय गणपति बने SDRF के 11वें सेनानायक; कार्यभार संभालते ही अधिकारियों और जवानों से किया संवाद, टीम की सुरक्षा और अनुशासन पर दिया विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को नया सेनानायक मिल गया है। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय गणपति ने SDRF उत्तराखंड के 11वें सेनानायक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
कार्यभार संभालते ही सेनानायक अजय गणपति ने अधिकारियों और कार्मिकों के साथ संवाद किया तथा बल की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में त्वरित कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक जवान को पूरी सतर्कता, तत्परता और पेशेवर दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
अजय गणपति ने राहत एवं बचाव अभियानों के दौरान जवानों की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने, उच्च अनुशासन बनाए रखने और टीम भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आपदा के समय किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें और आमजन की सुरक्षा एवं सहायता को सर्वोपरि रखें।
नए सेनानायक के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही SDRF उत्तराखंड में आपदा राहत एवं बचाव अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नई जिम्मेदारियों का आगाज हुआ है।



