धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, कर्मचारी, महिलाएं और किसानों को बड़ी सौगात की उम्मीद….. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हो रही बैठक, मंत्री सतपाल महाराज और धन सिंह रावत समेत कई मंत्री मौजूद; कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, कर्मचारी, महिलाएं और किसानों को बड़ी सौगात की उम्मीद…..
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हो रही बैठक, मंत्री सतपाल महाराज और धन सिंह रावत समेत कई मंत्री मौजूद; कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत समेत सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं।
इस बैठक पर प्रदेश के कर्मचारी वर्ग, महिलाओं और किसानों की विशेष नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि बैठक में इन वर्गों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ सरकार बड़े फैसले ले सकती है।
इसके अलावा प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जा सकते हैं।
बैठक में लिए जाने वाले फैसलों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की निगाहें कैबिनेट बैठक के फैसलों और सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
कैबिनेट के फैसलों की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।



