हरिद्वार के लालढांग व गुर्जर बस्ती में 4 मदरसों में लगाया गया ताला, SDM सदर हरिद्वार अजयवीर सिंह एवं प्रियंका राही तहसीलदार हरिद्वार ने प्रशासनिक अमले के साथ की छापेमारी, मदरसों का हो रहा था अवैध संचालन

इन्तजार रजा हरिद्वार:- हरिद्वार के लालढांग व गुर्जर बस्ती में 4 मदरसों में लगाया गया ताला, SDM सदर अजयवीर सिंह एवं प्रियंका राही तहसीलदार हरिद्वार ने प्रशासनिक अमले के साथ की छापेमारी, मदरसों का हो रहा था अवैध संचालन
हरिद्वार में अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी है। लालढांग और गुजरबस्ती में अवैध रूप से चल रहे चार मदरसों को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। गुज्जरबस्ती के मदरसा अरबिया गुलसने शाह सकलैन में नियमों का पालन न करने और मस्जिद और मदरसा एक ही परिसर में चलाने पर नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस कार्रवाई में उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, एसओ श्यामपुर नितेश शर्मा, हल्का लेखपाल सहित पुलिस बल मौजूद रहे। यह कार्रवाई सरकार के उस आदेश के बाद की गई है जिसमें अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे
. उत्तराखंड के हरिद्वार में लालढांग व गुर्जर बस्ती में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है. जहां हरिद्वार प्रशासन ने 4 अवैध मदरसों को सील कर दिया है.

कार्रवाई के दौरान अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर हरिद्वार अजयवीर सिंह सहित तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका राही प्रशासन और स्थानीय पुलिस बल फोर्स मौके पर मौजूद रही.



