उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा,, ✨ 220 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित,, ✨ ‘स्वस्थ उत्तराखण्ड – समृद्ध उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने की अपील,,

इन्तजार रजा हरिद्वार ✨ उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा,,
✨ 220 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित,,
✨ ‘स्वस्थ उत्तराखण्ड – समृद्ध उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने की अपील,,
देहरादून। मुख्यसेवक सदन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 220 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवचयनित अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा राज्य सरकार के “स्वस्थ उत्तराखण्ड – समृद्ध उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। उसी कड़ी में उत्तराखण्ड सरकार भी शहरों से लेकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का कोई भी नागरिक इलाज से वंचित न रहे।
उन्होंने जानकारी दी कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखण्ड सरकार ने 24,000 से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दी है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न विभागों में योग्य युवाओं को अवसर प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और आगे भी इसी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां जारी रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और विशेषकर पर्वतीय इलाकों में जनता को राहत प्राप्त होगी। उन्होंने नए अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे सेवा को प्राथमिकता देंगे और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि स्वास्थ्य विभाग में सुधार के लिए आधुनिक तकनीक, टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ सिस्टम को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी नवचयनित चिकित्सा अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे अपेक्षा जताई कि वे प्रदेश की जनता की सेवा में पूरी तत्परता से जुटेंगे।
मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह अवसर न केवल नियुक्ति पाने वाले चिकित्सा अधिकारियों के लिए यादगार बना, बल्कि पूरे राज्य के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक नई शुरुआत के रूप में दर्ज हुआ।