बकरीद से पहले हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा धमाका! कलियर क्षैत्र में गौकशी करते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला, 150 किलो गौमांस बरामद,, “गौकशी माफियाओं पर पुलिस का सीधा प्रहार” — SSP नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर कलियर इमलीखेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, मौके से छुरी-कुल्हाड़ी और भारी मात्रा में गौमांस बरामद, 7 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार,, “त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम” — इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी मौ शहजाद की अगुवाई में पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी,,
बकरीद से पहले हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा धमाका! कलियर क्षैत्र में गौकशी करते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला, 150 किलो गौमांस बरामद,,
“गौकशी माफियाओं पर पुलिस का सीधा प्रहार” — SSP नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर कलियर इमलीखेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, मौके से छुरी-कुल्हाड़ी और भारी मात्रा में गौमांस बरामद, 7 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार,,
“त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम” — इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी मौ शहजाद की अगुवाई में पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी,,
हरिद्वार: बकरीद पर्व से पहले हरिद्वार पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ा और आक्रामक एक्शन लेते हुए पिरान कलियर क्षेत्र में चल रहे कथित गौकशी के खेल का पर्दाफाश कर दिया। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक महिला को हिरासत में लिया है, जबकि 7 अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा में गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में गौकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में निगरानी और गश्त कर रही थी।
बताया गया कि चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा उ0नि0 शहजाद अली पुलिस टीम के साथ बकरीद पर्व के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम नागल पलूनी में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने वहां 07 से 08 लोगों को गौकशी करते हुए देखा। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से आरोपी इधर-उधर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने मौके से एक महिला को हिरासत में लेने में सफलता हासिल की, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए।
दबिश के दौरान पुलिस ने करीब 150 किलो गौमांस, एक बड़ी छुरी और एक छोटी कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस ने पूरे मामले में उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने वालों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनपदभर में “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
बरामदगी:
• करीब 150 किलो गौमांस
• 01 छुरी
• 01 छोटी कुल्हाड़ी
पुलिस टीम में शामिल:
• उ0नि0 शहजाद अली
• हे0का0 संजय रावत
• हे0का0 बबलू कुमार
• का0 फुरकान अली
• म0का0 मौसम
बकरीद से पहले हरिद्वार में ‘गौकशी गैंग’ पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! कलियर में चल रहा कटान का खेल बेनकाब, 150 किलो गौमांस के साथ महिला गिरफ्तार,,
“SSP नवनीत सिंह भुल्लर की रातभर मॉनिटरिंग से मचा हड़कंप” — इमलीखेड़ा चौकी पुलिस की ताबड़तोड़ रेड में गौकशी करते पकड़े गए आरोपी, 7 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, जिलेभर में हाई अलर्ट,,
“त्योहार की आड़ में कानून तोड़ने वालों पर सीधा वार” — पुलिस ने मौके से छुरी, कुल्हाड़ी और भारी मात्रा में गौमांस किया बरामद, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी,,
हरिद्वार: बकरीद पर्व से ठीक पहले हरिद्वार पुलिस ने गौकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ ऐसा बड़ा और आक्रामक एक्शन लिया है, जिससे पूरे पिरान कलियर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम नागल पलूनी में चल रहे कथित गौकशी के खेल का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया है। मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि सात आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पूरे जिले में त्योहार के मद्देनज़र एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस, खुफिया तंत्र और चौकी स्तर तक निगरानी तेज कर दी गई थी। इसी बीच इमलीखेड़ा चौकी पुलिस को देर रात डायल-112 के जरिए सूचना मिली कि ग्राम नागल पलूनी में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं और बड़े स्तर पर अवैध कटान का खेल चल रहा है।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा उ0नि0 शहजाद अली अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस की अचानक दबिश से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर 07 से 08 लोगों को गौकशी करते हुए देखा। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी खेतों और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला को मौके से हिरासत में ले लिया, जबकि बाकी आरोपी फरार होने में सफल रहे।
दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 150 किलो गौमांस बरामद किया। इसके अलावा गौकशी में इस्तेमाल होने वाली एक बड़ी छुरी और एक छोटी कुल्हाड़ी भी कब्जे में ली गई। बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के इलाकों में पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने, कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने साफ संदेश दिया है कि हरिद्वार में अवैध पशु कटान, गौकशी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के जरिए पुलिस ने यह भी संकेत दे दिया है कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सीधा और कठोर एक्शन होगा।
बरामदगी:
• करीब 150 किलो गौमांस
• 01 बड़ी छुरी
• 01 छोटी कुल्हाड़ी
पुलिस टीम:
• उ0नि0 शहजाद अली
• हे0का0 संजय रावत
• हे0का0 बबलू कुमार
• का0 फुरकान अली
• म0का0 मौसम



