उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

देहरादून में भाजपा का ‘विकास मंथन’! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष ने जनप्रतिनिधियों को दिया मिशन 2027 का मंत्र,, “जनता से संवाद बढ़ाओ, विकास को घर-घर पहुंचाओ” — महापौरों, नगर निकाय अध्यक्षों, जिला पंचायत प्रतिनिधियों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठन और सरकार के तालमेल पर जोर,, “इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार” — उत्तराखंड के शहरी और ग्रामीण विकास को जनकेंद्रित बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने तय किया रोडमैप,,

देहरादून में भाजपा का ‘विकास मंथन’! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष ने जनप्रतिनिधियों को दिया मिशन 2027 का मंत्र,,

“जनता से संवाद बढ़ाओ, विकास को घर-घर पहुंचाओ” — महापौरों, नगर निकाय अध्यक्षों, जिला पंचायत प्रतिनिधियों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठन और सरकार के तालमेल पर जोर,,

“इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार” — उत्तराखंड के शहरी और ग्रामीण विकास को जनकेंद्रित बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने तय किया रोडमैप,,

देहरादून। उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई दिशा देने और संगठन व सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

बैठक में प्रदेश भर के महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान उत्तराखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब उनका प्रभाव आम लोगों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें और उनके त्वरित समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि ही सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं और उनकी जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं बल्कि लोगों का विश्वास बनाए रखना भी है।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और विकास है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएं।

बैठक में प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थानीय निकायों की भूमिका को और अधिक सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और इसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, संगठन के विभिन्न पदाधिकारी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को आगामी विकास योजनाओं और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी रणनीति के दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास, सुशासन और जनता से सीधा संवाद ही पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button