दरगाह साबिर पाक में कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने पेश की चादर, मुल्क में अमन-ओ-अमान की मांगी दुआऐ,, समर्थकों संग पिरान कलियर पहुंचे मनोज धनगर प्रदेश अध्यक्ष धनगर समाज महासभा उत्तराखंड, गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का दिया संदेश

दरगाह साबिर पाक में कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने पेश की चादर, मुल्क में अमन-ओ-अमान की मांगी दुआऐ,,
समर्थकों संग पिरान कलियर पहुंचे मनोज धनगर प्रदेश अध्यक्ष धनगर समाज महासभा उत्तराखंड, गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का दिया संदेश
पिरान कलियर। कांग्रेस नेता एवं धनगर समाज महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध पिरान कलियर पहुंचे। यहां उन्होंने में अकीदत के साथ चादर पेश की। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-ओ-अमान, खुशहाली, भाईचारे और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी।
दरगाह परिसर में पहुंचने पर समर्थकों के साथ मनोज धनगर ने दरगाह साबिर पाक की जियारत की और चादर पेश कर मुल्क एवं प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि पिरान कलियर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि यह आपसी भाईचारे, इंसानियत और गंगा-जमुनी तहजीब का बड़ा प्रतीक है, जहां अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग अपनी आस्था के साथ पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि आज समाज को सबसे ज्यादा जरूरत आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने की है। देश में शांति और सद्भाव कायम रहेगा तो विकास की राह भी मजबूत होगी। उन्होंने दरगाह साबिर पाक के दरबार में देशवासियों के लिए सुख-शांति और खुशहाली की दुआ करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को एक-दूसरे के धर्म और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
कलियर की धरती देती है भाईचारे का संदेश
मनोज धनगर ने कहा कि पिरान कलियर की पहचान सदियों से श्रद्धा और सौहार्द के केंद्र के रूप में रही है। यहां आने वाले जायरीन अपने साथ अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और दरबार में दुआ करते हैं। उन्होंने कहा कि साबिर पाक की दरगाह से इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम मिलता है, जिसे समाज में आगे बढ़ाने की जरूरत है।
उन्होंने देश में आपसी सौहार्द बनाए रखने और नफरत की जगह मोहब्बत को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों तथा सम्मान के लिए भी सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
इस दौरान उनके साथ पहुंचे समर्थकों ने भी दरगाह में चादर पेश की और देश, प्रदेश तथा क्षेत्र में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह परिसर में मौजूद जायरीनों ने भी उनके साथ दुआ में शामिल होकर भाईचारे और शांति का संदेश दिया।
मनोज धनगर की कलियर यात्रा को लेकर समर्थकों में भी उत्साह दिखाई दिया। समर्थकों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर समाज और देश की खुशहाली के लिए दुआ करना हमारी साझा संस्कृति का हिस्सा है। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा।
मनोज धनगर ने अंत में कहा कि देश की असली ताकत उसकी विविधता और आपसी एकता में है। जब सभी समुदाय मिलकर आगे बढ़ेंगे, तभी मजबूत, शांतिपूर्ण और खुशहाल समाज का निर्माण संभव होगा।



