उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंशुभकामनाएं

DAILY LIVE UTTARAKHAND NEWS PORTAL ने छुआ एक मिलियन का ऐतिहासिक मुकाम! एसएसपी नवनीत भुल्लर ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता के सफर को बताया प्रेरणादायक,, “जनता और शासन-प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद की मजबूत कड़ी बने” — एसएसपी नवनीत भुल्लर ने डेली लाइव उत्तराखंड की भूमिका की सराहना करते हुए बेहतर सामाजिक समन्वय की जताई उम्मीद,, “निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को नई दिशा देती है” — संचालक इंतजार रजा और पूरी टीम को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना,,

DAILY LIVE UTTARAKHAND NEWS PORTAL ने छुआ एक मिलियन का ऐतिहासिक मुकाम! एसएसपी नवनीत भुल्लर ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता के सफर को बताया प्रेरणादायक,,

“जनता और शासन-प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद की मजबूत कड़ी बने” — एसएसपी नवनीत भुल्लर ने डेली लाइव उत्तराखंड की भूमिका की सराहना करते हुए बेहतर सामाजिक समन्वय की जताई उम्मीद,,

“निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को नई दिशा देती है” — संचालक इंतजार रजा और पूरी टीम को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना,,

हरिद्वार। डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहे डेली लाइव उत्तराखंड न्यूज़ चैनल ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक मिलियन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने चैनल के संचालक इंतजार रजा और पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ है, जो समाज, शासन और आमजन के बीच संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि डेली लाइव उत्तराखंड ने जिस तरह जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है, वह सराहनीय है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी डेली लाइव उत्तराखंड जनता और शासन-प्रशासन के बीच एक सकारात्मक और मजबूत संबंध स्थापित करने का कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने, लोगों की समस्याओं को मंच देने और सकारात्मक समाचारों को आगे लाने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम होती है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। निष्पक्षता, सत्यता और जिम्मेदारी के साथ की गई पत्रकारिता समाज को नई दिशा देने का काम करती है। ऐसे में मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

उन्होंने डेली लाइव उत्तराखंड की टीम के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक मिलियन तक पहुंचना केवल एक संख्या नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, टीम की मेहनत और निरंतर कार्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि आने वाले समय में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगी।

इस अवसर पर डेली लाइव उत्तराखंड से जुड़े पाठकों, दर्शकों और शुभचिंतकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। माना जा रहा है कि यह उपलब्धि क्षेत्रीय डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भविष्य में और बड़े आयाम स्थापित करने की दिशा में मजबूत कदम साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button