Blog

ईद-उल-अजहा पर हरिद्वार पुलिस का ‘मेगा सिक्योरिटी प्लान’! एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश— अफवाह, हुड़दंग और नियम तोड़ने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई,, “जनपद को 7 सुपर जोन, 17 जोन और 34 सेक्टर में बांटा” — एसएसपी बोले, त्योहार शांति से संपन्न कराने के लिए पुलिस, पीएसी और खुफिया तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर, हर संवेदनशील स्थल पर कड़ी निगरानी,, “सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, खुले में वेस्ट फेंकने और अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा” — गौवंश संरक्षण से लेकर कानून व्यवस्था तक, हर मोर्चे पर पुलिस की कड़ी तैयारी,,

ईद-उल-अजहा पर हरिद्वार पुलिस का ‘मेगा सिक्योरिटी प्लान’! एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश— अफवाह, हुड़दंग और नियम तोड़ने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई,,

“जनपद को 7 सुपर जोन, 17 जोन और 34 सेक्टर में बांटा” — एसएसपी बोले, त्योहार शांति से संपन्न कराने के लिए पुलिस, पीएसी और खुफिया तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर, हर संवेदनशील स्थल पर कड़ी निगरानी,,

“सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, खुले में वेस्ट फेंकने और अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा” — गौवंश संरक्षण से लेकर कानून व्यवस्था तक, हर मोर्चे पर पुलिस की कड़ी तैयारी,,

हरिद्वार: ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था का ऐसा सुरक्षा कवच तैयार किया है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि इस बार त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अफवाह या शरारती गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने त्योहार से पहले बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि पुलिस पूरी तरह “गियर अप” है और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई तय है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बड़े त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे जनपद को 7 सुपर जोन, 17 जोन और 34 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुपर जोन की जिम्मेदारी डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है, जबकि इंस्पेक्टर, एसओ और सेक्टर स्तर पर सब-इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पीएसी की तैनाती भी की गई है।

उन्होंने कहा कि ईदगाहों और नमाज स्थलों को लेकर पहले ही सभी थाना प्रभारियों द्वारा पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। मुख्यालय और रेंज स्तर से प्राप्त विस्तृत दिशा-निर्देशों को प्रत्येक थाना और पुलिस अधिकारी तक पहुंचा दिया गया है। हर थाना क्षेत्र को स्पष्ट निर्देश हैं कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता रखी जाए।

सोशल मीडिया पर नजर रखने को लेकर एसएसपी ने बेहद सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कुछ लोग जानबूझकर भ्रामक पोस्ट, एडिटेड सामग्री और अफवाहें फैलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर और सर्विलांस टीम भी सक्रिय कर दी गई है।

कुर्बानी व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने स्पष्ट एसओपी लागू की है। निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी और वेस्ट मटेरियल के निस्तारण के लिए नियम तय किए गए हैं। एसएसपी ने दो टूक कहा कि यदि कोई खुले में अवशेष फेंकता है या सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करता है तो उसके कड़ी खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

गौवंश संरक्षण को लेकर भी पुलिस ने कड़ा रुख दिखाया है। एसएसपी ने बताया कि जनपद स्तर पर गौवंश संरक्षण स्क्वाड को सक्रिय कर दिया गया है। अब तक 102 गुंडा एक्ट की कार्रवाई और 17 गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। हरिद्वार पुलिस का फोकस साफ है कि किसी भी हालत में प्रतिबंधित गतिविधियों को बढ़ावा न मिले।

हरिद्वार पुलिस का संदेश साफ है— त्योहार सौहार्द से मनाइए, लेकिन कानून तोड़ने की कोशिश की तो कार्रवाई तय है।

Related Articles

Back to top button