अलर्टउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंखुलासागिरफ्तारी

उत्तराखंड में मौत का कारोबार बेनकाब: STF के छापे में नकली दवाइयों की फैक्ट्री ध्वस्त, करोड़ों के फर्जी मेडिकल रैकेट का खुलासा,, Sun Pharma, Intas, Macleods समेत नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं नकली जीवनरक्षक दवाइयां, बुलंदशहर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, 1 लाख टैबलेट, 15 हजार सिरप, हजारों शराब की बोतलें, पैकिंग मशीनें और आबकारी होलोग्राम बरामद, पूरे नेटवर्क पर STF का शिकंजा,,

उत्तराखंड में मौत का कारोबार बेनकाब: STF के छापे में नकली दवाइयों की फैक्ट्री ध्वस्त, करोड़ों के फर्जी मेडिकल रैकेट का खुलासा,,

Sun Pharma, Intas, Macleods समेत नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं नकली जीवनरक्षक दवाइयां, बुलंदशहर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,,

1 लाख टैबलेट, 15 हजार सिरप, हजारों शराब की बोतलें, पैकिंग मशीनें और आबकारी होलोग्राम बरामद, पूरे नेटवर्क पर STF का शिकंजा,,

देहरादून/बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े नकली दवा सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए ऊधमसिंहनगर के बाजपुर स्थित एक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोविल बायोटैक में छापेमारी कर बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम पर नकली एलोपैथिक दवाइयों का निर्माण और पैकेजिंग पकड़ी। मौके से बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी आयुर्वेदिक एवं फूड लाइसेंस की आड़ लेकर STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली जीवनरक्षक दवाइयां तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था। आरोपी की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम की तलाशी में भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयां, पैकिंग सामग्री, अवैध अंग्रेजी शराब, आबकारी होलोग्राम और अन्य सामान भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखंड में सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की है।

एसटीएफ के अनुसार बरामद दवाइयों में करीब एक लाख टैबलेट और 15 हजार से अधिक सिरप की बोतलें शामिल हैं, जिनका उपयोग अम्लता, जीवाणु संक्रमण, दर्द एवं सूजन, नसों के दर्द, प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं, कैल्शियम एवं विटामिन की कमी तथा रक्तवर्धक सप्लीमेंट के रूप में किया जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में नकली दवाइयों की सप्लाई हजारों लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी।

छापेमारी के दौरान ALKASOL, CEFIFINE-200, VELTAM, NIMUFIN, SUNCLAV, RUBIRED Suspension, OSTOCALCIUM B12, VELTAM PLUS, GABAPIN और SOMPRAZ जैसी बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद हुईं। इसके अलावा MacDowell No.1 के 1,632 क्वार्टर, III RCS ब्रांड की 1,016 बोतलें, हजारों खाली शीशियां, रैपर, ढक्कन, उत्तराखंड आबकारी विभाग के होलोग्राम तथा दवाइयों की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक फिलिंग, सीलिंग और लेबलिंग मशीनें भी जब्त की गईं।

आरोपी के खिलाफ थाना बाजपुर में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत अलग से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड ने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ किसी भी कीमत पर नरमी नहीं बरती जाएगी। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, सप्लाई चैन और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच जारी है तथा जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button