अपीलअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

रेड अलर्ट के चलते हरिद्वार में 20 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, डीएम मयूर दीक्षित के आदेश जारी,, सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता,, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद फैसला, आदेश की अवहेलना पर होगी कड़ी कार्रवाई,,

रेड अलर्ट के चलते हरिद्वार में 20 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, डीएम मयूर दीक्षित के आदेश जारी,,

सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता,,

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद फैसला, आदेश की अवहेलना पर होगी कड़ी कार्रवाई,,

हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद हरिद्वार के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, 20 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। संभावित जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के तहत सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 20 जुलाई को अवकाश (छुट्टी) रहेगा। इस दौरान किसी भी विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। यदि कोई विद्यालय या संस्थान आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button