उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार की तपती सड़कों पर ‘मानवीय पुलिसिंग’ की मिसाल! भीषण गर्मी के बीच SSP नवनीत सिंह पहुंचे ड्यूटी प्वाइंट, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला,, “धूप में डटे जवानों को मिला राहत का सहारा” — SSP नवनीत सिंह ने ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मियों को पानी, जूस और बिस्किट वितरित कर जाना हालचाल,, “गर्मी से जंग, जिम्मेदारी संग!” — पुलिसकर्मियों की सुविधा को प्राथमिकता, अधिकारियों को दिए निर्देश: ड्यूटी पॉइंट पर पानी और आवश्यक संसाधन रहें हर हाल में उपलब्ध,,

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार की तपती सड़कों पर ‘मानवीय पुलिसिंग’ की मिसाल! भीषण गर्मी के बीच SSP नवनीत सिंह पहुंचे ड्यूटी प्वाइंट, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला,,

“धूप में डटे जवानों को मिला राहत का सहारा” — SSP नवनीत सिंह ने ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मियों को पानी, जूस और बिस्किट वितरित कर जाना हालचाल,,

“गर्मी से जंग, जिम्मेदारी संग!” — पुलिसकर्मियों की सुविधा को प्राथमिकता, अधिकारियों को दिए निर्देश: ड्यूटी पॉइंट पर पानी और आवश्यक संसाधन रहें हर हाल में उपलब्ध,,

हरिद्वार। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच जहां आमजन तेज धूप से बचने के लिए छांव तलाश रहे हैं, वहीं हरिद्वार की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी बीच हरिद्वार पुलिस की ओर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सख्ती के साथ संवेदनशीलता का संदेश भी दिया है।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर उनके कार्यस्थल का जायजा लिया और भीषण गर्मी में लगातार ड्यूटी कर रहे जवानों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को पानी, जूस और बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। SSP की यह पहल पुलिस विभाग के अंदर मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने वाली पहल के रूप में देखी जा रही है।

गर्मी की मार झेलते हुए सड़क पर घंटों ड्यूटी करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। चिलचिलाती धूप, ट्रैफिक का दबाव और लगातार खड़े रहकर व्यवस्था बनाए रखना पुलिसकर्मियों के लिए कठिन जिम्मेदारी बन जाता है। ऐसे समय में SSP का खुद मैदान में उतरकर कर्मचारियों की सुविधाओं का ध्यान रखना चर्चा का विषय बन गया।

इस मौके पर SSP नवनीत सिंह ने समस्त प्रभारियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी प्वाइंट पर नियमित रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल समाधान किया जाए। यदि किसी स्तर पर समस्या का समाधान संभव न हो तो उसे तत्काल उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाए।

हरिद्वार पुलिस ने इस दौरान आम नागरिकों से भी अपील की कि लगातार बढ़ती गर्मी को हल्के में न लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, अनावश्यक रूप से तेज धूप में निकलने से बचें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

इस पहल ने यह संदेश भी दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि अपने कर्मचारियों और समाज दोनों की चिंता करने वाली संस्था भी है। हरिद्वार की सड़कों पर गर्मी के बीच यह मानवीय तस्वीर लोगों के बीच सराहना का विषय बन गई है।

Related Articles

Back to top button