हरेला पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान, 16 जुलाई को 30 हजार पौधों का होगा रोपण,, डीएम मयूर दीक्षित ने तैयारियों की समीक्षा कर 10 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश,, ‘एक परिवार–दो पौधे’ अभियान पर रहेगा जोर, जियो-टैगिंग के साथ पौधों के संरक्षण की भी होगी निगरानी
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, अधिशासी अभियंता (विद्युत) दीपक सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी अमित चंद, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी (पीआरडी) प्रमोद चंद पांडे, स्वजल के चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हरेला पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान, 16 जुलाई को 30 हजार पौधों का होगा रोपण,,
डीएम मयूर दीक्षित ने तैयारियों की समीक्षा कर 10 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश,,
‘एक परिवार–दो पौधे’ अभियान पर रहेगा जोर, जियो-टैगिंग के साथ पौधों के संरक्षण की भी होगी निगरानी
हरिद्वार, 6 जुलाई। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर 16 जुलाई को हरिद्वार जनपद में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिलेभर में 30 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 जुलाई तक गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, जैविक खाद, सिंचाई, ट्री-गार्ड तथा परिवहन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही 11 से 15 जुलाई के बीच सभी चिन्हित स्थलों का निरीक्षण और सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने बताया कि पौधारोपण के लिए शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों, पार्कों, सड़क किनारे, नदी-नालों के तटों, सामुदायिक एवं सरकारी खाली भूमि को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक पौधारोपण स्थल की जियो-टैगिंग कर पौधों की संख्या और जिम्मेदार अधिकारियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
उन्होंने ‘एक परिवार–दो पौधे’ अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘हरित हरिद्वार’ अभियान के तहत स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता देने तथा पौधारोपण के बाद उनकी सुरक्षा, सिंचाई और जीवितता की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपने की बात कही।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, अधिशासी अभियंता (विद्युत) दीपक सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी अमित चंद, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी (पीआरडी) प्रमोद चंद पांडे, स्वजल के चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष हरेला पर्व को जनभागीदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण का बड़ा अभियान बनाते हुए हरिद्वार को और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाया जाए।



